चित्तौड़गढ़-निंबाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भावलीय के पास मंगलवार देर रात्रि एक कंटेनर ने एक बाइक सवार परिवार को रौंद दिया, जिससे दंपत्ति सहित 5 जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर चित्तौड़गढ़ के सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एंबुलेंस को भी बुलाया गया। बाइक सवार एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने कंटेनर की तलाश के लिए नाकाबंदी करवा दी है। बता दें कि बाइक पर एक दंपत्ति, 2 युवक, एक बालिका और एक साल का मासूम बच्चा सवार था। ये सभी लोग निंबाहेड़ा की तरफ जा रहे थे, तभी भावलिया पुलिस के पास ये दर्दनाक हादसा हो गया।पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल बालिका को इलाज के लिए निंबाहेड़ा अस्पताल पहुंचाया है। हादसे की सूचना पर एसडीएम विकास पंचोली जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं तहसीलदार गोपाल जीनगर भी मौके पर पहुंचे। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक मृतक की पहचान सुरेश निवासी केसर पुरा थाना शंभूपुरा के रूप में हुई है। फिलहाल सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi News : अंकित शर्मा की हत्या के केस में ताहिर हुसैन समेत 11 पर आरोप तय, आरोपितों ने ट्रायल की मांग की
दिल्ली दंगे में आइबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित एवं आप के पार्षद रहे...
વલસાડની ધરમપુર બેઠક પર પેચીદો જંગ નર્મદા પાર રિંવર લેન્ક પ્રોજકેટનુ મુદ્દા રહેશે નિર્ણાયક
વલસાડની ધરમપુર બેઠક પર પેચીદો જંગ નર્મદા પાર રિંવર લેન્ક પ્રોજકેટનુ મુદ્દા રહેશે નિર્ણાયક
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच नहीं थम रहा युद्ध, दक्षिणी यूक्रेन में हुए हमले में 21 लोग घायल
यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि तीसरी रात रूसी हवाई हमलों में बंदरगाह...
अमेरिकी आईलैंड में ताइवानी राष्ट्रपति के वेलकम से चीन नाराज:कहा- हमारी पूरे मामले पर बारीक नजर, जवाबी कार्रवाई करेंगे
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते एक हफ्ते के पैसिफिक आईलैंड्स के दौरे पर हैं। उन्होंने इसकी...
Instagram की लग गई लत, नहीं लगता किसी दूसरे काम में मन! इस सेटिंग को करें ऑन; दूर हो जाएगी परेशानी
क्या आप भी दिन का ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। क्या आप भी वॉट्सऐप के अलावा फेसबुक...