कोटा. जिले के सांगोद थाना क्षेत्र के कुराड़ियाखुर्द गांव में उजाड़ नदी में नहाते समय एक बालिका डूब गई। सूचना पर पुलिसकर्मी और स्थानीय तैराक नदी के तट पर पहुंचे, जिसके बाद जानकारी लेकर बालिका की नदी में तलाश शुरू की। देरशाम तक नदी में डूबी बालिका का सुराग नहीं लग पाया। अब बुधवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खंडेला-किशनगंज जिला बारां का मूल निवासी सोना सहरिया (8) अपने परिजनों के साथ नदी पर नहाने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। सूचना पर सांगोद पुलिस व सामाजिक विकास सेवा समिति सांगोद के गोताखोर भी पहुंचे और बालिका की तलाश शुरू की। गोताखोरों ने नदी में दूर दूर तक तलाश किया, लेकिन नदी में डूबी बालिका का सुराग नहीं लगा। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची, लेकिन अंधेरा होने से सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। अब बुधवार सुबह फिर से तलाश शुरू कर दी गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુપોષિત ગુજરાતના નિર્માણ માટે આંગણવાડી કાર્યકરોની તાલીમ યોજાઈ.
મહિલા અને બાળ વિકાસ વિભાગ આઈ.સી.ડી.એસ હસ્તક કાર્યરત મહુવા તાલુકાની કચેરી દ્વારા પોષણ પખવાડિયા...
બોડેલી રોડ પર ઝાડ સાથે કાર અથડાતાં કાર સળગી ઊઠી; આગની લપેટમાં કાર ચાલક નુ ભડથું જુઓ ક્યાં ઘટના
બોડેલી રોડ પર ઝાડ સાથે કાર અથડાતાં કાર સળગી ઊઠી; આગની લપેટમાં કાર ચાલક નુ ભડથું જુઓ ક્યાં ઘટના
ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर एवं विभिन्न सामाजिक सेवा के कार्य होंगे आयोजित
सामान्य चिकित्सालय बूंदी में कार्यरत ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर के जन्मदिन पर 24...