चित्तौड़गढ़ युवा संत श्री अभय दास जी महाराज के द्वारा 23 जुलाई से प्रारंभ की गई कथाओं की श्रृंखला में नानी बाई को मायरो , श्रीमद् भागवत कथा के पश्चात आज मीरा चरित्र कथा ने चतुर्थ दिवस में प्रवेश किया। मीराबाई के बाल्यकाल से लेकर विवाह तक का बहुत ही सुंदर वर्णन अपनी कथा के माध्यम से महाराज श्री द्वारा सुनाया जा रहा है। कथा के मुख्य आयोजक सुरेश जी ईनाणी तथा महेश जी ईनाणी और मुख्य यजमान चित्तौड़गढ़ के निवासी समस्त बंधुगण एवं मातृ शक्ति भक्तिरस एवं भावरस में डूब कर कथा का पुण्य लाभ ले रहे हैं । चित्तौड़गढ़ के उपनगरीय क्षेत्र तथा आसपास के गाँवों से बहुत बड़ी संख्या में भक्तगण कथा श्रवण हेतु पधार रहे हैं । ऐसी मान्यता है कि मीरा पूर्व-जन्म में वृंदावन की एक गोपी थीं और उन दिनों वह राधा की सहेली थीं। वे मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण से प्रेम करती थीं। गोप से विवाह होने के बाद भी उनका लगाव श्रीकृष्ण के प्रति कम न हुआ और कृष्ण से मिलने की तड़प में ही उन्होंने प्राण त्याग दिए। बाद में उसी गोपी ने मीरा के रूप में जन्म लिया। वे श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी भक्त मानी जाती है। मीरा बाई ने जीवनभर भगवान कृष्ण की भक्ति की और कहा जाता है कि उनकी मृत्यु भी भगवान की मूर्ति में समा कर हुई थी। आज की कथा में महाराज श्री ने बताया कि मीराबाई का विवाह महाराणा सांगा के पुत्र भोजराज से कर दिया गया। इस शादी के लिए पहले तो मीरा बाई ने मना कर दिया। पर जोर देने पर वह फूट फूटकर रोने लगी और विदाई के समय कृष्ण की वहीं मूर्ति अपने साथ ले गई, जिसे उसकी माता ने उनका दूल्हा बताया था। आज चित्तौड़गढ़ के प्रथम दरवाजे पाडनपोल से राजा भोजराज जी हाथी पर बैठकर साक्षात बारात में घोड़ी नृत्य , मेवाड़ का पारंपरिक गैर नृत्य व पूरे लाव लश्कर के साथ मीराबाई से विवाह के लिए कथा पांडाल में पहुँचे कथा पंडाल में चंवरी बनाकर फेरे किये गये ओर पूरे पारंपरिक रूप से विवाह संपन्न हुआ आयोजन समिति के श्रवण सिंह राव शिरीष त्रिपाठी , भागचंद मुंदड़ा, ऋषि इनानी , समेत इंदिरा सुखवाल लोकेश त्रिपाठी , सी पी नामधराणी , नंदकिशोर कोठारी , किशन शर्मा रामस्वरूप पुरोहित जगदीश भांड, योगेश ईनाणी , अर्जुन बेरवा , प्रहलाद गोस्वामी , प्रमोद राजपुरोहित, किशन धाकड़, श्रवण कुमार क्षोत्रिय , भरत कुमार लड्डा , अनिल ईनाणी, वरिष्ठ नागरिक मनोहर सिंह शक्तावत , पूर्णा शंकर त्रिपाठी द्वारा बारात का स्वागत किया गया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: NIA की Most Wanted लिस्ट में शामिल हुआ Anmol Bishnoi, 10 लाख का इनाम घोषित
Breaking News: NIA की Most Wanted लिस्ट में शामिल हुआ Anmol Bishnoi, 10 लाख का इनाम घोषित
Emmy Awards 2023: यह सम्मान पाने वाली पहली इंडियन हैं एकता कपूर, बताया प्रोड्यूसर बनने के फैसले पर मिले थे कैसे ताने
नई दिल्ली। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इस बार भारतीय कंटेंट और भारतीयों का भी जलवा देखने को...
બાપોદ પોલીસ સ્ટેશન ની હદમાં પોલીસ ઇન્સ્પેકટર શ્રી આર કે સોંલકી સ્ટાફના માણસો પોલીસ સ્ટેશન
બાપોદ પોલીસ સ્ટેશન ની હદમાં પોલીસ ઇન્સ્પેકટર શ્રી આર કે સોંલકી સ્ટાફના માણસો પોલીસ સ્ટેશન