बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बीच सोमवार को तख्तापलट हो गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और राजधानी ढाका छोड़ दिया है। राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन में, सेना प्रमुख वकर-उज़-ज़मान ने कहा कि सेना अंतरिम सरकार बनाएगी।कई रिपोर्टों के अनुसार, हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर चली गई हैं। एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की सड़कों पर रविवार को भीषण झड़पें हुईं, जिसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 300 हो गई। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।वही आज दिल्ली में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई और बांग्लादेश के हालातों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विस्तृत जानकारी साझा की .वही आज दोपहर 2.30 बजे विदेश मंत्री संसद में भी बांग्लादेश के मुद्दे पर जवाब देंगे .वही वहां के हालातों पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने चिंता जताई है . बांग्लादेश के हालात पर भाजपा नेता राम कदम ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हमारे लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी हत्या की जा रही है और हमारे मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है। इस मामले पर उद्धव ठाकरे की चुप्पी का क्या कारण है? क्या वह बांग्लादेशी घुसपैठियों से वोट पाने के लिए चुप हैं या कोई और कारण है। यह नकली शिवसेना है जिसने अपनी जीत के लिए पाकिस्तानी झंडे उठाए।" बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत,बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है। बांग्लादेश से कुछ परेशान करने वाली खबरें आ रही हैं, हिंदुओं के घरों, मंदिरों और व्यक्तियों पर हमले की। हम सभी ने कल लूटपाट की तस्वीरें देखीं। हो सकता है कि कुछ दिनों में स्थिति शांत हो जाए और स्थिर हो जाए, अगर ऐसा नहीं होता है, तो शरणार्थियों के हमारे देश में भाग जाने का भी जोखिम है और यह गंभीर चिंता का विषय होगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थानी छोरे का अमेरिका में कमाल! सिर पर कांच के 18 गिलास, उसके ऊपर मटका रख किया डांस
राजस्थानी छोरा प्रवीण प्रजापत ने अपनी अद्भुत कलाकारी से अमेरिका वासियों का दिल जीत लिया. एक दिन...
जेसीआई कोटा एलिगेंस का 9वां स्थापना दिवस आयोजित, जेसी गुनप्रित कोर सोपी कमान
जेसीआई कोटा एलिगेंस का गुरुवार को रंगबाड़ी रॉड पर 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व अध्यक्ष समता...
10 Min Full Body Morning Yoga Routine | Fit Tak
10 Min Full Body Morning Yoga Routine | Fit Tak
પાવીજેતપુર પંથકમાં ખૂબ જ ઉત્સાહ ઉમંગ સાથે દશામાની સ્થાપના કરી દશામાં પર્વની ઉજવણી માટ ભક્તોમાં થનગનાટ
પાવીજેતપુર પંથકમાં ખૂબ જ ઉત્સાહ ઉમંગ સાથે દશામાની સ્થાપના કરી દશામાં પર્વની ઉજવણી માટ ભક્તોમાં...