राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को किसानों की आत्महत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर भड़कते हुए कहा कि मैंने कहा था कि मुझे छेड़ोगे तो छोडूंगा नहीं। जब कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में सत्ता में थी, तब किसान मारे गए थे। इनके सामने दिग्विजय सिंह बैठे हैं, इनके हाथ खून से सने हैं। 24-24 किसानों को मारा गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में कांग्रेस शासन के दौरान हुए गोलीकांड को गिनाते हुए कहा कि साल 1986 में जब कांग्रेस की सरकार बिहार में थी, तब गोलीबारी में 23 किसान मारे गए थे। 1988 में दिल्ली में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गोली चलाई गई थी, उसमें दो किसान मारे गए थे। 1988 में ही मेरठ में किसानों पर गोलीबारी हुई थी और 5 किसान मारे गए थे, 23 अगस्त 1995 में हरियाणा में इनकी सरकार ने गोली चलाई थी, जिसमें 6 किसान मारे गए थे। 19 जनवरी 1998 को मुलताई, एमपी में किसानों पर गोली चली, कांग्रेस की सरकार थी, 24 किसान मारे गए। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम किसान सम्मान निधि पर चर्चा कर रहे थे। कांग्रेस ने किसानों को सीधी मदद की बात की, लेकिन कांग्रेस ने कभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजना नहीं बनाई। यह योजना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाई। उन्हें (विपक्ष) समझ में नहीं आएगा, लेकिन छोटे किसानों के लिए 6,000 रुपये की राशि मायने रखती है। इस किसान सम्मान निधि के कारण किसान आत्मनिर्भर बने हैं, किसान सशक्त भी हुए हैं और किसानों का सम्मान भी बढ़ा है। उन्हें (विपक्ष) किसानों का सम्मान नहीं दिख रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બાપુનગર વિસ્તારના નામચીન બે ગુનેગાર ને હથિયાર સાથે જાહેર માથી જડપી પાડતી અમદાવાદ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ ટીમ
બાપુનગર વિસ્તારના નામચીન બે ગુનેગાર ને હથિયાર સાથે જાહેર માથી જડપી પાડતી અમદાવાદ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ ટીમ
बीच बाजार आधे घण्टे चला सांडो का दंगल, किसी ने दुकान तो किसी ने घर के अंदर घुस कर बचाई जान...देखे पूरा वीडियो
रामगंजमंडी में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा सांडो के हमले से शहरवासी घायल हो रहे...
एग्जिट पोल पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन,जानिए क्या कुछ कहा
लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत का अनुमान जताया गया है। विभिन्न...
ડીસામા ઉતરાયણ નિમિત્તે અગ્રવાલ મહિલા મંડળ દ્વારા સેવાની સરવાણી
ડીસામા ઉતરાયણ નિમિત્તે અગ્રવાલ મહિલા મંડળ દ્વારા સેવાની સરવાણી
नववीच्या विद्यार्थिनीने का केली आत्महत्या? धक्कादायक कारण...
नववीच्या विद्यार्थिनीने का केली आत्महत्या? धक्कादायक कारण... @sknewslatur6968