हमास लीडर इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान आगबबूला हो रखा है। ईरान ने बदला उसकी धरती पर इजरायल के अटैक के बाद बदला लेने की बात कही है और वो आज ही इजरायल को निशाना बना सकता है। ईरान द्वारा अटैक किए जाने की बात अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कही है। ब्लिंकन ने जी7 देशों के अपने समकक्षों को चेतावनी दी है कि ईरान और हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल के खिलाफ आज यानी सोमवार से ही हमला किया जा सकता है। ये बात एक्सिओस की एक रिपोर्ट में कही गई है। हालांकि, इजरायल के प्रमुख दैनिक टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल की धरती पर हमले को रोकने के लिए ईरान पर पहले ही हमला कर सकते हैं। अखबार में कहा गया है कि अगर नेतन्याहू को सूचना मिलती है तो वो पहले हमला करने को कह सकते हैं। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने रणनीति बनाने के लिए हाल ही में अपने सुरक्षा प्रमुखों के साथ गुप्त बैठक की। इसमें खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया और शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार मौजूद रहे। वहीं, रक्षा मंत्री योव गैलेंट और आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ हर्जी हलेवी भी इसमें शामिल हुए। 1980 के दशक की शुरुआत में ईरानी समर्थन से स्थापित हिजबुल्लाह मध्य पूर्व में ईरान का पहला दुशमन है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा वित्तपोषित और सशस्त्र, हिजबुल्लाह ईरान की मूल विचारधारा का समर्थक रहा है और मुख्य रूप से लेबनान की शिया मुस्लिम आबादी से भर्ती करता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মৰাণ ১নং আৰু ২নং মিৰিহোলাত প্ৰধানমন্ত্ৰী আৱাস গৃহ নিৰ্মাণৰ ব্যাপক দুৰ্নীতিৰ অভিযোগ
মৰাণ ১নং আৰু ২নং মিৰিহোলাত প্ৰধানমন্ত্ৰী আৱাস গৃহ নিৰ্মাণৰ ব্যাপক দুৰ্নীতিৰ অভিযোগ
UP: Amethi में Rahul Gandhi और Smriti Irani का हुआ आमना-सामना, देखें VIDEO | Bharat Jodo Nyay Yatra
UP: Amethi में Rahul Gandhi और Smriti Irani का हुआ आमना-सामना, देखें VIDEO | Bharat Jodo Nyay Yatra
महावितरण मधील लाचखोर अधिकारी लागला अँटी करप्शन च्या गळाला
माळशिरस तालुक्यातील महाराष्ट्र राज्य विज वितरण कंपनी शाखा सदाशिवनगर येथे कनिष्ठ अभियंता पदावर...
ઓછા ખર્ચે બમ્પર નફો કમાઓ! આ 5 વૃક્ષો વાવવાથી થશે છપ્પડફાડ કમાણી
તમે વૃક્ષોની ખેતી કરીને બમ્પર નફો કમાઈ શકો છો અને તેમાં વધારે ખર્ચ પણ થતો નથી. જો કે, આ...