टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पायलट का गढ़ है. टोंक दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट ने पांचों विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा पांचों विधानसभा सीट हारेगी. इस पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी ने कहा कि पायलट मुंगेरी लाल के सपने न देखें. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पिछले 8 महीनों में प्रदेश सरकार जनता को राहत देने में नाकाम रही है. हम अच्छे और जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे. उन्होंने कहा कि टिकट देना पार्टी का काम है. लेकिन, मैं दावा करता हूं कि बीजेपी हारेगी और कांग्रेस जीतेगी. बीजेपी जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता ने कहा कि पायलट पर्यटक की तरह आते हैं और पर्यटन करके चले जाते हैं. पिछले पांच सालों में टोंक ही नहीं देवली-उनियारा की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, इस बार जीत बीजेपी प्रत्याशी की होगी. हरीश चंद्र मीणा ने 2023 विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी. टोंक सवाई माधोपुर से सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई. हरीश चंद्र मीणा सचिन पायलट गुट के माने जाते हैं. इस सीट पर मीणा, गुर्जर, माली,धाकड़ और एससी मतदाता का प्रभाव है. देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस से 5 नामों की चर्चा है. पूर्व विधायक राम नारायण मीणा, जो 2008 से 2013 तक इसी सीट से विधायक रह चुके हैं. वह विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. धीरज गुर्जर का नाम भी चल रहा है, इन्हें प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है. नरेश मीणा, हनुमंत मीणा और रामसिंह मीणा के नाम की चर्चा है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ફરી એક વખત હવામાનમાં આવ્યો બદલાવ
#buletinindia #gujarat #vadodara
ડીસા નગરપાલિકા ચીફ ઓફિસરની જગ્યા ભરાઈ....
ડીસા નગરપાલિકા ચીફ ઓફિસરની જગ્યા ભરાઈ: પંકજ બારોટની બદલી થતા બનાસકાંઠામાં તેમની ત્રીજીવાર...
ડીસા નગરપાલિકાની સીડીનો સ્લેબ તુટી પડતાં દોડધામ || સબંધ ભારત ન્યૂઝ ||
ડીસા નગરપાલિકાની સીડીનો સ્લેબ તુટી પડતાં દોડધામ || સબંધ ભારત ન્યૂઝ ||
India के Warren Buffet कहे जाने वाले Rakesh Jhunjhunwala का हुआ निधन | India News| Hindi News|
India के Warren Buffet कहे जाने वाले Rakesh Jhunjhunwala का हुआ निधन | India News| Hindi News|