राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक और मंडल कमेटी को भंग कर दिया है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस और मंडल कांग्रेस कमेटी को भंग किया. मिली जानकारी के अनुसार डोटासरा ने बीते दिनों ब्लॉक, मंडल, जिला अध्यक्षों व प्रभारी से मिले फीडबैक के आधार पर कमेटियों को भंग किया है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ करने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशों पर सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक प्रदेश पदाधिकारी प्रभारियों द्वारा ली गई. निष्क्रिय तथा सक्रिय पदाधिकारियों का फीडबैक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों तथा प्रभारी पदाधिकारियों से प्राप्त किया गया.प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्राप्त फीडबैक के आधार पर संगठनात्मक पुर्नगठन हेतु आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों व मण्डल कांग्रेस कमेटियों को भंग करने के आदेश जारी हुए है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जारी आदेशों में सिरोही जिले की रेवदर एवं आबूरोड़, करौली जिले की हिण्डौन शहर व हिण्डौन देहात, टोंक जिले की टोडारायसिंह, देवली, अलीगढ़-उनियारा, दौसा जिले के दौसा एवं लवाण तथा हनुमानगढ़ जिले ब्लॉक भादरा शहर के ब्लॉक अध्यक्ष व ब्लॉक कार्यकारिणी एवं मण्डल अध्यक्ष तथा मण्डल कार्यकारिणियो की नियुक्तियों को तुरन्त प्रभाव से भंग किया गया है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला पदाधिकारी प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा जिले के प्रमुख कांग्रेस नेताओं से 15 दिवस में प्रस्ताव लेकर इन ब्लॉक एवं मण्डल कांग्रेस कमेटियों का पुनः गठन किया जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भारतीय जनता पार्टीं की ताकत से डरी समाजवादी पार्टीं
उत्तर प्रदेश लखनऊ में,भारतीय जनता पार्टीं की ताकत से डरी समाजवादी पार्टीं।मालूम होकि उत्तर प्रदेश...
સુરત જિલ્લાના ઓલપાડ તાલુકાના પીંજરત ખાતે ૬૬ કે.વી. સબ સ્ટેશનનું ભૂમિપૂજન
સુરત જિલ્લાના ઓલપાડ તાલુકાના પીંજરત ખાતે ૬૬ કે.વી. સબ સ્ટેશનનું ભૂમિપૂજન
ગુજરાત એનર્જી...
मजदूरों ने की पन्ना कलेक्टर से लिखित शिकायत की वनरक्षक द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं मजदूरी के पैसे
पन्ना।
मजदूरों ने की पन्ना कलेक्टर से लिखित शिकायत की वनरक्षक द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं मजदूरी...