2025 BYD Seagull को लॉन्च कर दिया गया है। इसे पिछले वाले से थोड़ा अपडेट करके लॉन्च किया गया है। इसमें नए पावरट्रेल ऑप्शन के साथ डिजाइन में थोड़ा बदलाव किए गए हैं। इतना ही नहीं पैसेंजर की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 4.9 सेकंड में 0 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

चीन में BYD Seagull लॉन्च होने के बाद से ही इसकी चर्चा हर जगह पर हो रही है। अब कंपनी 2025 BYD Seagull के रूप में थोड़ा अपग्रेड मॉडल को लॉन्च किया है। इसमें नए ट्रिम लेवल और पावरट्रेन ऑप्शन के साथ डिजाइन रिफ्रेश मिलता है। आइए जानते हैं कि इसे किन नए फीचर्स के साथ लाया गया है।

2025 BYD Seagull के फीचर्स

इसके बेस विटैलिटी एडिशन में व्हील कवर के साथ 15 इंच स्टील व्हील मिलते हैं, जबकि फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन में 16-इंच एल्युमीनियम अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसे चार कलर ऑप्शन आर्कटिक ब्लू, वार्म सन व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और पीच पिंक में लाया गया है। BYD इंटीरियर कलर ऑप्शन डीप ओशन ब्लू और ड्यून पिंक में भी है। इसमें फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन मोबाइल वायरलेस चार्जर, हीटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 10.1-इंच रोटेटेबल इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

कैसा है इंजन

इसके बेस विटैलिटी एडिशन और मिड-स्पेक फ्रीडम एडिशन में एक छोटा 30.08 kWh बैटरी पैक दिया गया है। जिसे एक बार चार्ज होने के बाद करीब 305 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। वहीं, इसके टॉप-स्पेक फ्लाइंग एडिशन में 38.8 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसे एक बार चार्ज करने के बाद 405 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 4.9 सेकंड में 0 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

कितनी है कीमत

2025 BYD Seagull में एक छोटा बैटरी पैक ऑप्शन है। इसके 30.08 kWh बैटरी पैक वाली की कीमत CNY 69,800 (8 लाख रुपये) से शुरू होती है। इसके टॉप-स्पेक फ्लाइंग एडिशन में बड़ी 38.88 kWh बैटरी पैक वाले की कीमत CNY 85,800 (10 लाख रुपये) है। इसके फेसलिफ्ट के साथ डिजाइन में बदलाव की बात है, तो सा