इजरायल की रक्षा के लिए अमेरिका अब पश्चिम एशिया में अतिरिक्त लड़ाकू जेट और नौसेना के जहाज तैनात करेगा। बता दें कि यह तैनाती ईरान और ईरान समर्थित मिलिशिया से खतरों के जवाब में की जाएगी। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी रक्षा प्रमुख ने पश्चिम एशिया में और अधिक लड़ाकू विमानों को भेजने का आदेश दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने 'अमेरिकी यूरोपीय कमान और अमेरिकी सेंट्रल कमान क्षेत्रों में अतिरिक्त बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा-सक्षम क्रूजर और विध्वंसक भेजने का आदेश दिया है।' डिप्टी पेंटागन प्रेस सचिव सिंह के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच कल रात बातचीत हुई जिसके बाद अमेरिका ने क्षेत्र में अधिक रक्षा क्षमताओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।आज सुबह, रक्षा सचिव लॉयड जे. ऑस्टिन III ने इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट के साथ बातचीत की। इस दौरान ऑस्टिन ने इजरायल को अतिरिक्त समर्थन देने का वादा किया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिका को इस बात की आशंका है कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हनीयेह की हाल ही में हुई हत्या पर ईरान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई की जा सकती है। तेहरान और उसके समर्थकों ने लेबनान में हैयेह और हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर फौद शुकुर की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hong Kong's Peak Tram reopens after 14 months - BBC News
Hong Kong's Peak Tram reopens after 14 months - BBC News
દબાણો પર બુલડોઝર ફેરવાયું....
દબાણો પર બુલડોઝર ફેરવાયું....
টাইকোৱাণ্ড প্ৰশিক্ষণ শিবিৰৰ সামৰণি।
সাপেখাতীত টাইকোৱাণ্ডো প্ৰশিক্ষণ শিবিৰৰ সফল সামৰণি ।চৰাইদেউ চেম্পিয়নছ মেকাৰ একাডেমীৰ উদ্যোগত...
KKR vs GT: विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेगी दोनों टीमें या होगा बड़ा बदलाव? ऐसी होगी Playing 11
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 का 39वां मैच कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम गुरजात...