कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार लोकसभा में मोदी सरकार पर हमलावर हैं। बजट को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि देश के मिडिल क्लास को बजट से कुछ नहीं मिला। वहीं, राहुल गांधी ने आज (2 अगस्त) दावा किया कि उनपर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय छापा मारने की तैयारी कर रही है। वहीं, राहुल गांधी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद पर पर हमला हो सकता है। उनके खिलाफ विदेशी धरती पर साजिश हो रही है। कांग्रेस सांसद की तारीफ करते हुए संजय राउत ने कहा कि राहुल ने लोकसभा में अपने भाषणों से भाजपा नेताओं की नींद हराम कर रखी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और कुछ भी हो सकता है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा,"राहुल गांधी देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इससे भाजपा नेता बेचैन हो गए हैं। राहुल गांधी ने भाजपा नेताओं की रातों की नींद हराम कर दी है और यही कारण है कि वे विदेशी धरती से उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
The Best Home Chest Workout for Building Pec Muscles
The Best Home Chest Workout for Building Pec Muscles
ट्रक चालकों से करते थे जहरखुरानी: ड्राइवर को झाड़ियों में फेंक लूटा था ट्रक, तीन पकड़े
ट्रक चालकों से करते थे जहरखुरानी: ड्राइवर को झाड़ियों में फेंक लूटा था ट्रक, तीन पकड़े
ટોપ 50 : આજના મહત્ત્વના 50 સમાચાર @Sandesh News
ટોપ 50 : આજના મહત્ત્વના 50 સમાચાર @Sandesh News