मण्डाना कोटा । देवनारायण योजना के पशुपालकों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है पिछले कुछ दिनों से रहस्यमयी तरीके से पशु की मृत्यु का कारण। देवनारायण योजना पशुपालन विकास समिति के अध्यक्ष किरण लांगड़ी ने बताया कि पशुओं की तबियत अचानक बिगड़ती है और कुछ ही घंटों में उनकी मृत्यु हो जाती है। इस घटना में मुकेश मावता की 6 बैंस और 1 गाय, तेजू मावट के 6 बछड़े, गोविंद भड़क की 4 बैंस, और मिट्टू हकला की 5 बैंस की मृत्यु हो चुकी है। लांगड़ी ने कहा, यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। पशुओं की अचानक हो रही मृत्यु से हम सभी पशुपालक डर और निराशा में हैं। सरकार से मांग है कि इस बीमारी का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और इसका समाधान हो। इस सूचना पर नगर निगम कोटा दक्षिण के उपमहापौर पवन मीणा ने देवनारायण योजना का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित पशुपालकों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा को समझा। मौके पर वेटरनरी के जोनल हेड डॉ. चंपालाल मीणा से भी संपर्क किया गया, जिन्होंने तुरंत पोस्टमॉर्टम टीम को भेजकर मृत पशुओं के सैंपल लिए। इसके साथ ही जो बीमार पशु थे, उनकी जांच भी की गई और पाया गया कि कुछ जानवर 106 डिग्री बुखार से पीड़ित थे। मौके पर ही कुछ जानवरों का उपचार भी किया गया। मीणा ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, यह समस्या बहुत गंभीर है, और बीमारी का पता लगाना अत्यंत आवश्यक है। पिछले वर्ष भी लम्पी नामक बीमारी से राजस्थान में कई जानवरों की मृत्यु हुई थी। सरकार को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस गंभीर समस्या का समाधान हो सके।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गोरडवाडी येथे बिरोबा यात्रेनिमित्त भव्य शेळी - मेंढरांची १ लाखापासून ते १ कोटी पर्यंत मागणी
माळशिरस तालुक्यात शेळी, मेंढी पालन करणाऱ्या लोकांची संख्या जास्त आहे. यात्रेत अनेक जातींच्या...
Gujarat के इस Happy School में क्या करते हैं बच्चे (BBC Hindi)
Gujarat के इस Happy School में क्या करते हैं बच्चे (BBC Hindi)
Bihar में पहले झगड़ा फिर चली गोली और चार लोगों की मौत (BBC Hindi)
Bihar में पहले झगड़ा फिर चली गोली और चार लोगों की मौत (BBC Hindi)
मुआवजा मिला तो फूट-फूटकर रोया शख्स, Odisha Train Accident में चली गई बीवी-बच्चों की जान
मुआवजा मिला तो फूट-फूटकर रोया शख्स, Odisha Train Accident में चली गई बीवी-बच्चों की जान
परळीतील पत्रकार बांधवांच्या वतीने IAS किरण गित्ते यांचा सत्कार
परळी वैजनाथ,( प्रतिनिधी) :- स्वच्छ भारत अभियाना अंतर्गत संपुर्ण देशात छोट्या राज्यांमध्ये...