कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट बुधवार को एक दिवसीय टोंक दोरे पर रहे. जहां उन्होंने एक निजी स्कूल का उद्घाटन करने के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनीं. टोंक में मीडिया से बात करते हुए पायलट ने राहुल गांधी के लिए अनुराग ठाकुर द्वारा दिए गए बयान की निंदा की. पायलट ने कहा कि राहुल गांधी पर सदन में हमले बोले गए इसका मुझे दुःख है. उन्होंने कहा कि धर्म और समाज की बात करना संसदीय प्रणाली में शोभा नही देता. मुझे ऐसा लगता है जो यह अल्पमत की सरकार है इनको जो जनादेश मिला है उसकी पीड़ा इनको अभी भी है. इसी वजह से ये लोग बौखलाए हुए हैं. उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र में इनको जो नुकसान हुआ है, इसलिए राहुल गांधी जी को ये लोग टारगेट कर रहे हैं. सदन में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह निंदनीय है. खिलाड़ी राम बैरवा के बीजेपी से इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे कोई आश्चर्य नहीं है कि जो वहां गए हैं वह उस सिस्टम में फिट नहीं बैठ पाएंगे. क्योंकि सबको साथ लेने की विचारधारा सिर्फ कांग्रेस पार्टी में है. वहीं पायलट ने शांति धारीवाल द्वारा विधानसभा में अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के सवाल पर कहा कि धारीवाल जी ने माफी मांग ली है. स्पीकर साहब ने जो संज्ञान लेना था वह ले लिया है. लेकिन में आज भी इस बात पर कायम हूं कि कोई भी व्यक्ति हो किसी भी दल का हो किसी भी पार्टी का हो अशोभनीय भाषा, शब्दावली का चयन बहुत महत्वपूर्ण है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Sharad Pawar | NCP घेणार मोठा निर्णय; राष्ट्रवादीच्या अधिवेशनात काय होणार?
Sharad Pawar | NCP घेणार मोठा निर्णय; राष्ट्रवादीच्या अधिवेशनात काय होणार?
₹15000 से कम में आने वाले स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा से हैं लैस
Smartphone Under ₹15000 भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है।...
গোলাঘাটত আয়োজিত বিভাজন বিভীষিকা স্মৃতি দিৱসৰ কাৰ্যসূচীত মন্ত্ৰী কেশৱ মহন্ত
ৰাজ্য চৰকাৰে ১৯৪৭ চনৰ দেশ বিভাজনৰ বিভীষিকাময় পৰিস্থিতিত মৃত্যুবৰণ কৰিবলগীয়া হোৱা আৰু নিজৰ শিপাৰ...
কাইলৈ উচ্চতম ন্যায়ালয়ত অনুষ্ঠিত হ’ব CAA ৰ শুনানি
সোমবাৰে উচ্চতম ন্যায়াত অনুষ্ঠিত হ’ব নাগৰিকত্ব সংশোধনী আইন-২০১৯ৰ শুনানি। নাগৰিকত্ব...