अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद रामगोपाल राजा पहली बार रामगंजमंडी पहुँचे। जहाँ रेलवे स्टेशन से नगर पालिका ऑफिस तक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा का स्वागत अभिनन्दन किया गया। ट्रैन से रामगंजमंडी जक्शन पहुंचने पर ढ़ोल और नारेबाजी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिवादन किया। शहर मे स्वतंत्रता सेनानी स्मारको पर माल्यापर्ण भी की है। ज़िसके बाद वाल्मीकि समाज, सामाजिक संगठन, कर्मचारी संघ और पालिका द्वारा स्वागत किया गया।

आपको बतादे कि रामगोपाल राजा रामगंजमंडी के रहने वाले है। जो शहर की नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भी रह चुके है। वही सफाई आयोग मे भी सचिव पर सेवानिवृत हुए। ज़िसके बाद से ही सामाजिक कार्यों मे राजा कार्यरत है/दोपहर 12 बजे गोल्डन टेम्पल ट्रैन से अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के नवनिर्वाचित रामगोपाल राजा रामगंजमंडी पहुँचे। जहाँ समाजबंधुओ ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। ज़िसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफ़िला गाँधी चौक पंहुचा। जहाँ महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। ज़िसके बाद अम्बेडकर चौराहे पर वाल्मीकि समाजबंधुओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनन्दन के किए कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे सरोफा बंधवाकर 11 किलो का पुष्पहार पहनाया। ज़िसके बाद भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। ज़िसके बाद पन्नालाल चौराहे से शहीद पन्नालाल स्मारक पुष्पांजलि दी। ज़िसके बाद पालिका सफाई कर्मियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा को 11 किलो फलो से तोलकर अभिनन्दन किया। वही पालिका सभागार मे पालिकाध्यक्ष देवीलाल सैनी और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुरेश लूथरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा का स्वागत किया। इस दौरान नरेन्द्र राजा, कमल संगत, रजत सरसिया, राहुल, नवीन घाटोड, मनोज चावरिया आदि मौजूद रहे।