भाजपा के विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने ही देश को धर्म-जाति के नाम पर बांटने का काम किया था। कांग्रेसी नेताओं ने तुष्टिकरण की नीति अपनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के राज में लचर कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश दुष्कर्म, महिला और दलित अत्याचार जैसे अपराधों के मामलों में देशभर में प्रथम स्थान पर पहुंच गया था। कांग्रेस सरकार ने 5 साल के राज में प्रदेश को गर्त में धकेल दिया था। वहीं दूसरी ओर भाजपा की भजनलाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद ही अपराध पर लगाम लगाने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स गठित की, बदमाशों के घरों पर बुलडोजर चलाया और पेपरलीक के मामलों की त्वरित जांच के लिए एसआईटी गठित की और भी कई सख्त एक्शन लिए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिस हिसाब से 7 माह में जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले किए है उससे सरकार की मंशा साफ कर दी है।
डोटासरा भूल गए की कांग्रेसी नेताओं ने ही देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का किया था कामः- जितेंद्र गोठवाल
