भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर टोक्यो में क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। उनके अलावा बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के योको कामिकावा और अमरीका के एंटनी ब्लिंकन भी थे। इन नेताओं ने अपने साझा बयान में बिना चीन का नाम लिए कहा कि दक्षिण चीन सागर में जो हो रहा है वो उससे चिंतित हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में हुई बैठक के बाद विदेश मंत्रियों ने एक साझा बयान में कहा कि वो ‘दक्षिण चीन सागर में दूसरों को डराए जाने और अन्य खतरनाक चालों’ से चिंतित हैं। नेताओं ने इस इलाके में समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने का प्रण भी लिया। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, हम सभी लोकतंत्र, बाजार आधारित अर्थव्यवस्थाओं वाले हमारे चारों देश एक मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत, एक नियम-आधारित व्यवस्था के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। जयशंकर ने आगे कहा, ‘सिर्फ हमारा सहयोग ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि इंडो-पैसिफिक इलाका मुक्त, खुला, स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध रहे।’ उन्होंने यह भी कहा कि हमारी बैठक से यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि क्वॉड कायम रहेगा, अपना काम करेगा और आगे बढ़ेगा। सभी मंत्रियों ने बिना चीन का नाम लिए अपने साझा बयान में कहा, ‘हम पूर्वी और दक्षिण चीन सागरों की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं और बल से या दबाव से हालात को बदलने की कोशिश करने वाले एकतरफा कदमों के प्रति अपने कड़े विरोध को दोहराते हैं। उधर क्वाड देशों की बैठक पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्वाड के बैठकें क्षेत्र में तनाव को बढ़ रहा है। बयान में कहा गया है कि क्वाड को काल्पनिक बैठकें करना बंद करना चाहिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बहराइच में मूर्ति विर्सजन के दौरान बवाल, एक युवक की:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली और चाकू मारने के निशान
उत्तर प्रदेश में बहराइच के हरदी इलाके में रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा के दौरान गैर...
मराठा क्रांती मोर्चा आता अधिक आक्रमक होणार-जिल्हास्तरीय विशेष बैठकीत निर्णय !राज्य सरकारला १५ दिवसाचा अल्टिमेटम
मराठा क्रांती मोर्चा आता अधिक आक्रमक होणार-जिल्हास्तरीय विशेष बैठकीत निर्णय ! राज्य सरकारला १५...
आखिरी चरण का मतदान जारी, PM मोदी समेत 904 प्रत्याशियों का होगा फैसला3
देश में 18वीं लोकसभा के लिए करीब ढाई महीने तक चले चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में शनिवार को होने...
Yavatmal | दारू पिण्यासाठी चढले टॉवरवर; पोलीस आणि अग्निशमन दलाच्या मदतीने दारूड्यांना उतरवण्यात यश
Yavatmal | दारू पिण्यासाठी चढले टॉवरवर; पोलीस आणि अग्निशमन दलाच्या मदतीने दारूड्यांना उतरवण्यात यश
સુરતનાં ગોડાદરા પો. સ્ટે. વિસ્તાર ખાતે સોનું (રાજપુત) ઉપર પ્રોહિ.સ્ટેટ મોનિટરિંગ સેલે પ્રોહિબિશન રેઈડ કરી
સ્ટેટ મોનીટરીંગ સેલ દ્વારા આજરોજ સુરતનાં ગોડાદરા પો. સ્ટે. વિસ્તાર ખાતે સોનું (રાજપુત) ઉપર...