पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुका है। यह इवेंट 26 जुलाई से शुरू हुआ है। इसी के साथ टेक कंपनी गूगल एक खास अंदाज में पेरिस ओलंपिक का जश्न मना रही है। गूगल रोज एक नया डूडल जारी कर रहा है। जहां बीते दिन 28 जुलाई का डूडल फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम था वहीं आज का डूडल जिमनास्टिक खेल के लिए तैयार किया गया है।

 पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो चुकी है। भारत को इवेंट के दूसरे ही दिन देश का पहला पदक भी मिल चुका है। इसी कड़ी में टेक कंपनी गूगल भी ओलंपिक का जश्न एक खास अंदाज में मना रही है। ओलंपिक शुरू होने के दिन से ही गूगल हर रोज एक नया डूडल जारी कर रहा है। आज का डूडल जिमनास्टिक खेल के लिए तैयार किया गया है। जैसे ही आप गूगल के इस डूडल पर क्लिक करते हैं कलात्मक जिमनास्टिक के बारे में सारी जानकारियां अपनी स्क्रीन पर पाएंगे। कलात्मक जिमनास्टिक के लिए डूडल के साथ खेल के नतीजे, मेडल, खास जानकारी और शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

गूगल डूडल में नीली चिड़िया बनी जिमनास्ट

गूगल ने अपने इस डूडल में एक चिड़िया और बिल्ली को दिखाया है। जहां नीले रंग की चिड़िया आर्टिस्टिक जिमनास्ट बनी है तो वहीं बिल्ली इस खेल के लिए स्कोर देती नजर आती है। गूगल ने इस डूडल की थीम जिमनास्टिक और समर गेम्स रखी है। गूगल ने इस डूडल को एक खास डिस्क्रिप्शन भी दिया है- कलात्मक जिमनास्टिक्स शुरू हो रहा है! प्रशंसक खुशी से झूम रहे हैं, और उम्मीदें पहले कभी इतनी ऊंची नहीं थीं।

26 जुलाई को जारी हुआ था पहला ओलंपिक डूडलपेरिस गेम्स शुरू होने पर भी गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया था। गूगल द्वारा खास पेरिस ओलंपिक के लिए तैयार किया गया यह चौथा डूडल है। इससे पहले 26 जुलाई के लिए पेरिस गेम्स शुरू होने का डूडल जारी हुआ था। इसके बाद गूगल ने 27 और 28 जुलाई के लिए डूडल तैयार किया था।