भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीपुरिया गांव में बरसाती नाले में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि उसका भाई दोपहर 11 बजे खेत पर गया था। दोपहर को घर नही लौटने पर तलाश करने खेत पर गए। जहां खेत के पास एक बरसाती नाले में भाई गिरा मिला। जिसपर उसे उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनो को सुपुर्द किया।एएसआई शंभु सिंह ने बताया कि भवानीपुरिया निवासी दिलखुश धाकड़(30) पुत्र पुत्र भंवर लाल की बरसाती नाले में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने रिपोर्ट में किसी पर शक जाहिर नही किया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। शव देखकर बेसुध हुए परिजन मृतक के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि भाई सुबह हसी खुशी खाना खाकर खेत पर काम करने निकला था। पता नही था उसका शव घर लेकर आएंगे। मृतक के बड़े भाई का कहना है कि संभवतया नाले के पास भाई को चक्कर आ गया होगा। जिससे वह नाले में उल्टे मुह गिर गया। इधर मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक किसान अविवाहित था। घर मे माता-पिता के अलावा बड़ा भाई व भाई की पत्नी के साथ ही वह रहता था। इधर सूचना पर स्थानीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने फोन पर परिजनों को ढांढस बंधाकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि कुशाल बरेशा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બનાસ નદી ડીસા is going live!
બનાસ નદી ડીસા is going live!
SWABHIMAN BHARAT : जैन समुदाय के तीर्थ स्थान को पर्यटन स्थल में परिवर्तित करने और असामाजिक तत्वों...
SWABHIMAN BHARAT : जैन समुदाय के तीर्थ स्थान को पर्यटन स्थल में परिवर्तित करने और असामाजिक तत्वों...
કડી શહેરમાં રખડતા ઢોરના ત્રાસને લઈને તંત્ર આવ્યુ હરકતમાં
#buletinindia #gujarat #kalol
शिवछत्रपती पुरस्कार विजेत्याची अशी ही फसवणूक कर्जदार नसतानाही पाच कोटीच्या कर्ज वसुलीची नोटीस.
शिवछत्रपती पुरस्कार विजेत्याची अशी ही फसवणूक कर्जदार नसतानाही पाच कोटीच्या कर्ज वसुलीची नोटीस.