सांगोद, कोटा। यहां महाराव भीमसिंह स्टेडियम के पीछे स्थित कॉलोनी में रविवार दोपहर को दिनदहाड़े अज्ञात चोर एक घर का ताला तोड़कर कमरे की आलमारियों में रखी लाखों रुपए की नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के सभी लोग जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और गहनता से छानबीन की। जानकारी के अनुसार यहां बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक में कार्यरत रामेश्वर शर्मा के परिवार के लोग रविवार को कोटा गए हुए थे। घर के मुख्य दरवाजे व कमरों पर ताले लटके हुए थे। दोपहर करीब बारह बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। कमरों के भी ताले टूटे हुए थे। सूचना पर परिवार के लोग तत्काल सांगोद पहुंचे। यहां मुख्य दरवाजे के साथ कमरे में बनी आलमारियों के भी दरवाजे खुले हुए थे। कमरों में सारे सामान बिखरे पड़े थे। चोर यहां से करीब एक लाख रुपए नकद व करीब तीन से चार लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गहनता से छानबीन की। वहीं यहां आए दिन चोरी की वारदातों से लोग भी दहशत में है। हालत यह है कि लोग घरों को सूने छोडऩे से भी कतराने लगे है। वारदात के बाद ना तो चोरी गए सामानों का पता चलता है और नाहीं आरोपियों का सुराग लग पा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Government to initiate drone mapping of Shilllong city
Government to initiate drone mapping of Shilllong city
हेलमेट लगाकर छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन#nsui #college @news @ViralNewsLive@BBC @BBCNews
हेलमेट लगाकर छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन#nsui #college @news @ViralNewsLive@BBC @BBCNews
तेजी से बढ़ रही भारत की ऑटो इंडस्ट्री, क्या चीन और अमेरिका को छोड़ पाएगी पीछे?
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे के जरिये...
Samsung Galaxy S23 FE 5G फोन हुआ ऑफिशियली टीज, 50MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ जल्द करेगा एंट्री
Samsung Galaxy S23 FE 5G Features गैलेक्सी S23 FE 5G इस महीने के आखिरी में लॉन्च हो सकता है।...