दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पहुंचे मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि क्या सीएम बीरेन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति बताई। साथ ही क्या मणिपुर आने के लिए कहा? कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में दो बैठकों में भाग लिया। पहले नीति आयोग और दूसरी भाजपा शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक में वह शामिल हुए। रमेश ने कहा कि मणिपुर के लोग पूछ रहे हैं कि क्या एन बीरेन सिंह ने पीएम से अलग से मुलाकात की? मुख्यमंत्री ने तीन मई 2023 की रात से जल रहे मणिपुर की स्थिति के बारे में पीएम को बताया? वहीं मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और इसकी विचारधारा को बनाए रखते हुए राष्ट्र की सेवा करने की भावना व्यक्त की। साथ ही नीति आयोग की बैठक में देश की प्रगति में तेजी लाने और बाधाओं को दूर करने की रणनीति बनाई गई।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જ્યારે મારી દુકાન વેરાવળ રેલવે સ્ટેશન સામે જય સોમનાથ ફાસ્ટ ફૂડ નામની દુકાન છે
અત્રે વખતે ગીર સોમનાથ વેરાવળ સીટી પોલીસ સ્ટેશન માં હોમગાર્ડ યુનિટ માં ફરજ બજાવતા વિજયભાઈ કિશોરભાઈ...
একাদশ শ্ৰেণীৰ ছাত্ৰীক ধৰ্ষণৰ চেষ্টা এজন গাওঁ প্ৰধানৰ
একাদশ শ্ৰেণীৰ ছাত্ৰীক ধৰ্ষণৰ চেষ্টা এজন গাওঁ প্ৰধানৰ
Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली HC से लगा झटका, जेल में ही रहेंगे दिल्ली सीएम
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक बार फिर आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी...
अनोखा जुगाड पाहून हसू की रडू समजणार नाही, सायकलला बनवली स्कूटी, पाहा व्हायरल व्हिडिओ । Viral Video
अनोखा जुगाड पाहून हसू की रडू समजणार नाही, सायकलला बनवली स्कूटी, पाहा व्हायरल व्हिडिओ । Viral Video