सांगोद, कोटा। यहां काशीपुरी हिंदू धर्मशाला परिसर में शनिवार को भाजपा देहात एवं नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ सांगोद क्षेत्र में राज्य की भाजपा सरकार के पहले बजट में मिली सौगातों पर चर्चा की गई। इससे पहले बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। मोदी सरकार के कार्यकाल की योजनाएं और काम जनता को रास आ रहे है। हमें इन कार्यो एवं योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सांगोद क्षेत्र में बजट में मिली सौगातों पर उर्जा मंत्री हीरालाल नागर का भी आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांगोद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत होने का सीधा फायदा क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगा। बैठक में मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष ओम मेहता के इफको के कोटा संभाग डायरेक्टर बनने पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक में उपप्रधान ओम नागर अडूसा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप गर्ग, देहात अध्यक्ष कालूलाल मीणा, नगर अध्यक्ष गोपाल सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश अरविंद, महामंत्री बुद्धिप्रकाश राठौर, चंद्रप्रकाश खंगार, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रदीप सोनी, पुरुषोत्तम सेन, नीलू सुवालका समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Sidhu Moose Wala: इसी गांव में बीता था सिद्धू मूसेवाला का बचपन, गांववालों ने ताजा की बचपन की याद
Sidhu Moose Wala: इसी गांव में बीता था सिद्धू मूसेवाला का बचपन, गांववालों ने ताजा की बचपन की याद
दलगाँव के बटाबारी में सड़क दुर्घटना - पांच घायल
दरंग ज़िले के दलगाँव थाना के अंतर्गत बटाबारी में 15 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार के दोपहर...
शुभमंगल प्रसंगी वृक्षचळवळीचा संदेश,वृक्षप्रेमी वारघडे कुटुंबीयांचा उपक्रम
बकोरी ता.हवेली येथील माहिती सेवा समितीचे अध्यक्ष वृक्षमित्र चंद्रकांत वारघडे यांची मुलगी धनश्री व...
चंद्रमा पर मानव के उतरने की तैयारी पूरी, भारत जल्द स्थापित करेगा स्पेस स्टेशन
सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो भारत 2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करेगा। वहीं, 2040 तक चंद्रमा पर मानव...