तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बजट को कुर्सी बचाओ बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट में कुछ खास नहीं था। सिन्हा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ममता बनर्जी देश की सबसे लोकप्रिय नेता हैं। नीति आयोग की बैठक में वह आवाज उठाएंगी। केंद्रीय बजट में गठबंधन सहयोगियों को संतुष्ट करने का काम किया गया है। पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों की अनदेखी की गई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज में और उनके व्यक्तित्व में बहुत दम है। जब वह कहती हैं कि नीति आयोग के बैठक में आवाज उठाएंगी तो आप समझिए कि इसमें बहुत गहराई है। इस बजट में सबने देखा कि बहुत ही ज्यादतियां हुई हैं। बजट में अपने बैसाखियों को खुश करने की कोशिश की गई। मगर मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बजट में आंध्र प्रदेश को जो दिया वह आपेक्षित था। बिहार को जो दिया वह ठीक है, लेकिन कोई कमाल नहीं किया गया है। उससे बिहार का बहुत भला नहीं होगा। बिहार को विशेष पैकेज की बात हुई थी लेकिन वह दिया ही नहीं गया। कुछ लोगों के हाथ में झुनझुना या लॉलीपॉप पकड़ा दिया गया है। हालांकि मैं इससे सहमत नहीं हूं। यही कहूंगा कि अच्छा हुआ है और बहुत होना बाकी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बजट से साफ दिखता है कि सहयोगियों को खुश किया गया है। बजट में पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों को छूआ तक नहीं गया है। सिन्हा ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू अच्छे इंसान हैं। नीतीश बाबू भी हमारे मित्र हैं। इनके लिए सरकार ने जो किया, वह अच्छा किया है। मैं इसकी सराहना करता हूं। मगर इसकी कीमत क्या चुकानी पड़ी? कई राज्यों को बजट में छूआ तक नहीं गया। बंगाल का पौने दो लाख करोड़ रुपये बाकी है। बंगाल को 10 पैसा भी नहीं दिया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान में मुस्लिम आरक्षण पर संशय,4 जून के बाद बड़ा फैसला लेने वाली है भजनलाल सरकार !
लोकसभा चुनाव के बीच मुस्लिमों को आरक्षण के मामले में सियासत तेज हो गई है. अब इसकी आहट राजस्थान...
सामाजिक टकराव एक आपदा दीपक सिंह भदौरिया
जीतेन्द्र रजक गुनौर आज से लगभग डेढ़ वर्ष पहले मैंने जातीय हिंसा से आसन्न खतरों पर कुछ...
ક્યારેય કાર્યવાહી કરાશે : આ વિસ્તારમાં બોગસ ડોક્ટરની ધમધમતી હાટડીઓ....
બનાસકાંઠા જિલ્લાના ભીલડી પંથકના ગ્રામીણ વિસ્તારમાં બોગસ ડોક્ટરની ધમધમતી હાટડીઓ જોવા મળી રહી...
Heavy Rain in Himachal Pradesh Live: शिमला के शिव मंदिर में फंसे 30 श्रद्धालु; घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू
Heavy Rain in Himachal Pradesh Live Updates: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में...
ધાનેરામાં ગાડી વેચી હપ્તા ન ભરવા પડે તે માટે માલિકે ચોરીની ખોટી ફરિયાદ નોંધાવી
ધાનેરા તાલુકાના લવારા ગામ પાસેથી ઇક્કો ચોરાઇ હોવાની ફરિયાદ ઘાણાના શખ્સે ધાનેરા પોલીસ મથકે નોંધાતા...