कोटा के चन्देसल इलाके में धान की फसल में कार्य करने के दौरान एक युवक को सांप ने काट लिया।तबियत बिगड़ने पर साथी मजदूर उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पँहुचे जहॉ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। युवक नरेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ धान की फसल में कार्य कर रहा था कि उसके पैर पर सांप ने काट लिया। जिसको तुरंत एमबीएस अस्पताल लाया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक श्यामबिहारी ने बताया कि इन दिनों मौसम के बदलाव के चलते सांप के काटने की घटनाएं बढ़ी है।जिसके चलते कई लोगो की मौत तक हो चुकी है। डॉक्टर श्यामबिहारी ने कहा कि सांप के काटने पर तुरंत मरीज को अस्पताल लाये अंधविश्वास में न पड़े।
चन्द्रेसल में धान के खेत मे कार्य करने के दौरान युवक को सांप ने काटा,तबियत बिगड़ी,एमबीएस अस्पताल में भर्ती
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/07/nerity_61321a4e4bb4ddc44cefb0e98d0d36ef.jpg)