मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत जन्म दिवस पर किया वृक्षारोपण

बूंदी। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत विद्या भारती के पूर्व छात्र परिषद बूंदी के तत्वाधान में सुमंत बील्या के जन्म दिवस पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नैनवां रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में मुकट लाल बील्या, राम कल्याण बील्या, कुंज बिहारी बील्या के सानिध्य में सुमंत बील्या के जन्म दिवस पर जामुन, नीम ,आम, बील पत्र, आँवला, अमलतास आदि प्रकार के वृक्षों का रोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान मुकटलाल बील्या ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।

आयोजन से जुड़े नवरत्न बील्या व सुमंत बील्या ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के अन्तर्गत प्रदेश में सात करोड़ पेड लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान से जैव विविधता संरक्षण, मृदा- जल संरक्षण, जलवायु संवर्धन, समुदाय की भागीदारी व शहरी हरियाली को बढ़ावा मिलेगा।

इसी मोके पर कुलदीप सिंह हाड़ा, इगोर शर्मा, नरेंद्र सैनी, प्रमोद शर्मा, महेंद्र साहू, नीरज पांडे, सुरेश नागर ने भी दस दस पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान सुमन बील्या, पूजा बील्या, राधेश्याम शर्मा, उदय प्रकाश, ओमप्रकाश दाधीच, यज्ञदत्त शर्मा, राजेश, प्रेम मोहन शर्मा, बंटी, देवकी नंदन शर्मा, योग फोर हैप्पी नेस संस्था के उपाध्यक्ष बाल किशन बील्या, सर्राफ़ा संस्थान बूंदी के सचिव नवरत्न बील्या जोनू, विनोद गर्ग, निवेदित बील्या मौजूद रहे।