आंध्र प्रदेश में विधानसभा सत्र चल रहा है. इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार (25 जुलाई) को पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा. सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जगन रेड्डी की तुलना कोलंबियाई ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार से की. जोकि एक कोलंबियाई ड्रग माफिया और आतंकवादी था. जिसके बाद वो राजनीति में उतर गया.विधानसभा में सीएम नायडू ने कहा कि मैं देश का सबसे सीनियर राजनेता हूं और मैंने कभी भी ऐसी स्थिति नहीं देखी जैसी आंध्र प्रदेश में थी, जब जगन सत्ता में थे. उन्होंने कहा कि केवल एक ही शख्स था, जो आंध्र में जो हुआ उसकी तुलना सिर्फ ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार से की जा सकती है. उन्होंने कहा, "पाब्लो एस्कोबार एक कोलंबियाई ड्रग माफिया था, जो बाद में राजनेता बन गया और फिर उसने ड्रग्स बेचने का अपना गैंग शुरू किया. उसने उस समय 30 बिलियन डॉलर कमाए, अब उसकी कीमत 90 बिलियन डॉलर है. उसे 1976 में गिरफ्तार किया गया और 1980 में वह दुनिया का सबसे अमीर ड्रग माफिया बन गया. कोई ड्रग्स बेचकर भी अमीर बन सकता है." मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री (वाईएस जगन) का उद्देश्य क्या था? टाटा, रिलायंस, अंबानी के पास पैसा है और वह उनसे भी अमीर बनना चाहता था. कुछ लोगों की ज़रूरतें होती हैं, कुछ लोगों को लालच होता है और कुछ लोगों को उन्माद होता है और ये पागल लोग इस तरह की चीजें करते हैं. टीडीपी प्रमुख नायडू ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान जगन के समय आंध्र प्रदेश में किस तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति थी. उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी नेता जब सत्ता में थे तो लोगों को डराकर रखते थे. इस दौरान नायडू ने साल 2022 में हुई एक घटना का जिक्र किया. जिसमें उन्होंने वाईएसआरसीपी एमएलसी अनंत सत्य उदय भास्कर के ड्राइवर की हत्या को भी पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति के उदाहरण के रूप में याद किया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शालीन को लेकर ऑब्सेस्ड हैं सुम्बुल, सलमान खान की फटकार सुन रो पड़ी 'इमली'- 'मुझे घर जाना है'
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 'वीकेंड का वार' के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर...
Lectrix EV LXS 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च, 80 हजार की कीमत पर देगा 98 KM की रेंज
Lectrix EV ने भारतीय बाजार में नया LXS 2.0 electric scooter लॉन्च किया है जो एक बार चार्ज करने पर...
भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट धाम पहुंचकर चित्रकूट थाना प्रभारी अभिषेक पांडे ने किया नमन
*भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट धाम में पहुंच कर थाना प्रभारी अभिषेक पांडे ने किया नमन*...
MCN NEWS| निष्काम कर्मयोगी आणि स्वच्छतेचे पुरस्कर्ते संत गाडगेबाबा यांना वैजापुरात अभिवादन
MCN NEWS| निष्काम कर्मयोगी आणि स्वच्छतेचे पुरस्कर्ते संत गाडगेबाबा यांना वैजापुरात अभिवादन
छात्र छात्राओ को गरिमा हेल्पलाईन नं. 1090 चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 तथा साईबर अपराध हेल्पलाईन नं. 1930 की जानकारी दी
श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सिविल राईट्स एवं एएचटी राज. जयपुर के निर्देशानुसार राज्य सरकार...