कोटा. जिले के रामगंजमंडी उपखंड के चेचट थाना इलाके के देवली गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है. जिसमें करंट की चपेट में आने से मां व बेटी की मौत हो गई है. इस मामले में सामने आया कि जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) की सप्लाई लाइन टूट कर उनके मकान पर गिर गई थी. जिसके चलते पूरे मकान में ही करंट फैल गया और उसके चलते ही अचानक से दोनों मां- बेटी की मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के इलाके में कोहराम फैल गया. दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए चेचट थाना अधिकारी मंशीराम बिश्नोई ने बताया कि घटना में मां-बेटी की मौत हुई है. इसमें 42 वर्षीय राजेश शर्मा और उनकी 19 वर्षीय बेटी ज्योति शर्मा के मौत हो गई है. एसएचओ बिश्नोई का कहना है कि फिलहाल दोनों मृतकों के शव घर पर ही हैं. इनका बेटा कोटा में रहता है, ऐसे में उसे समय उसे सूचना दी गई है और वह घटनास्थल पर आ रहा है उसके बाद मोर्चरी में शिफ्ट किया जाएगा. मौके पर पहुंचे रामगंजमंडी के एसडीएम अनिल कुमार सिंघल का कहना है कि हादसा अल सुबह का सामने आ रहा है. हालांकि कंफर्मेशन जेवीवीएनएल के अधिकारी ही कर सकते हैं. इस मामले में हाई टेंशन लाइन 11 केवी की टूट कर मकान पर गिर गई थी. मकान में अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन दो महिलाएं चपेट में आई है. यह भी सामने आ रहा है कि मकान में निर्माण कार्य चल रहा है. इस पूरे मामले में जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए हैं. इसके बाद सामने आएगा कि किसकी लापरवाही और गलती रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: Bihar में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, Nepal में भारी बारिश से उफान पर नदियों | Aaj Tak
Breaking News: Bihar में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, Nepal में भारी बारिश से उफान पर नदियों | Aaj Tak
જામનગર માં મહોરમ ની ઉત્સાહપૂર્વક ઉજવણી કરાઈ
જામનગર માં મહોરમ ની ઉત્સાહપૂર્વક ઉજવણી કરાઈ
ડીસા શહેર દક્ષિણ પોલીશ સ્ટેશન વિસ્તાર માંથી દેશી પિસ્તોલ સાથે બે ઝડપાયા..
ડીસા શહેર દક્ષિણ પોલીશ સ્ટેશન વિસ્તાર માંથી દેશી પિસ્તોલ સાથે બે ઝડપાયા..
সোণাৰিৰ চফ্ৰাইত অনুষ্ঠিত মন কী বাত কাৰ্যসূচীত বিধায়কৰ উপস্থিতিত বিজেপি দলত যোগদান একাংশ
সোণাৰি সমষ্টিৰ চফ্ৰাই মণ্ডলৰ অন্তৰ্গত ১০৫ নং বুথত আজি অনুষ্ঠিত হোৱা প্ৰধান মন্ত্ৰীৰ মন কী বাত...
Paper Leak पर सरकार की कार्रवाई देख इन छात्राओं ने बड़ी समस्या बता दी! UPPSC RO/ARO Exam
Paper Leak पर सरकार की कार्रवाई देख इन छात्राओं ने बड़ी समस्या बता दी! UPPSC RO/ARO Exam