बजट के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है। अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट का विस्तार करते हुए बताया है कि मोदी सरकार केवल वंदेभारत ट्रेन पर क्रेंद्रित नहीं है। वह गरीब तबके के लिए भी उतना ही ध्यान दे रही है। भारतीय रेलवे सामान्य तबके के लिए इसी साल 2,500 सामान्य कोच तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा रेल मंत्रालय ने 10,000 सामान्य कोच को भी मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी सरकार सभी तबको को ध्यान में रखते हुए रेलवे का प्रसार कर रही है। जिससे सभी को सुविधाजनक तरीके से यात्रा का अनुभव मिल सके। इस कोच में कम और मध्यम आय वाले परिवार सस्ती कीमत पर सुरक्षित यात्रा कर सकें। इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे सबसे कम लागत पर सबसे लंबी दूरी की यात्रा करवा रहा है। मात्र ₹ 450 में 1000 किलोमीटर की यात्रा लोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह सभी यात्राएं अब विश्वस्तरीय मानक के साथ हो रही हैं। सामान्य कोच का निर्माण भी इसी स्तर के हिसाब से किया जा रहा है। अब किसी भी कोच में बिना गददी की सीटें नहीं है। वॉशरूम से लेकर सीसीटीवी तक प्रावधान किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस समय एसी कोच की बजाय नॉन एसी कोच की मांग बढ़ गई है। यही वजह है कि रेलवे इसी वित्त वर्ष में 2500 सामान्य कोच ट्रेनों में लगाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर ट्रेन की एक मानक सरंचना होती है। उसी अनुरूप कोच लगाए जाते हैं। एसी कोच और नॉन एसी कोच का अनुपात आम तौर पर 1/3 और 2/3 होता है। इस सरंचना के मानक को बनाए रखा गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરત શહેરની સચિન GIDCની ઓમ ક્રિએશન ફેક્ટરીમાં લાગી આગ.
સુરત શહેરની સચિન GIDCની ઓમ ક્રિએશન ફેક્ટરીમાં લાગી આગ.
સુરતની સચિન GIDCમાં થોડા દિવસ પહેલા અનુપમ...
મહુવા શહેર માં ઠેર ઠેર ઉભરાતી ગટરો થી રોડ પર ગંદા પાણી ના પ્રશ્રો ને લઇ રહીશો માં રોશ
મહુવા શહેર માં ઠેર ઠેર ઉભરાતી ગટરો થી રોડ પર ગંદા પાણી ના પ્રશ્રો ને લઇ રહીશો માં રોશ
Watermelon vs Muskmelon: तरबूज खाएं या खरबूजा, गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा अच्छा?
तरबूज या खरबूजा दोनों ऐसे फल हैं जिनका सेवन गर्मियों में दबाकर किया जाता है। दोनों के ही...
भाजपा के खिलाफ राष्ट्रवादी का आंदोलन
भाजपा के खिलाफ राष्ट्रवादी का आंदोलन