लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने बजट का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया है. साथ ही नारेबाजी भी कर रहे हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से प्रश्नकाल की कार्यवाही चलने देने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह से सदन नहीं चलेगा. किरेन रिजिजू ने सदन में हो रहे हंगामे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का बर्ताव निंदनीय है. सदन में हंगामा करना ठीक नहीं है.वहीं राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम बजट की निंदा करते हैं. बजट में किसी राज्य को कुछ नहीं मिला. हम बजट का विरोध करेंगे. ये मोदी सरकार बचाओ बजट है. ये बजट नहीं अन्याय है. बता दें कि इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद के एंट्री गेट पर बजट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने बजट को 'भेदभावपूर्ण' बताया है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत अनुचित बजट है. भारत के अधिकांश राज्यों को नज़रअंदाज़ किया गया है. उनकी जरूरी चिंताओं को नजरअंदाज़ किया गया है. सिर्फ़ अपनी सरकार बचाने के लिए उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि विभिन्न राज्यों की स्थानीय जरूरतें क्या हैं और इसीलिए INDIA गठबंधन इसका विरोध कर रहा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સિહોર શહેરમાં આજે નવનાથ દર્શન માટે ભકતો ઉમટી પડે છે
સિહોર નગરીમાં આજે ગુરૂવાર ધર્મરક્ષા સમિતિ આયોજિત ભવ્ય નવનાથ દર્શન માટ પગપાળા યાત્રાનું આયોજન...
અમરેલી: જાફરાબાદ દરીયાકાંઠા વિસ્તારોમાં વરસાદી ઝાપટા
અમરેલી: જાફરાબાદ દરીયાકાંઠા વિસ્તારોમાં વરસાદી ઝાપટા
Akhilesh Yadav ने कहा- अगर Congress इसी तरह से करेगी तो कौन उसके साथ चुनाव लड़ेगा? | Aaj Tak
Akhilesh Yadav ने कहा- अगर Congress इसी तरह से करेगी तो कौन उसके साथ चुनाव लड़ेगा? | Aaj Tak
তিনিচুকীয়াৰ ব্যৱসায়ী নিখিল আগৰৱালাৰ নপুখুৰীস্থিত বাসগৃহত অবৈধ পলিথিনৰ বিৰুদ্ধে তিনিচুকীয়া আৰক্ষী-পৌৰসভাৰ অভিযান
তিনিচুকীয়াৰ ব্যৱসায়ী নিখিল আগৰৱালাৰ নপুখুৰীস্থিত বাসগৃহত অবৈধ পলিথিনৰ বিৰুদ্ধে তিনিচুকীয়া...
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी दिया बीजेपी को समर्थन,भाजपा के पास अब 51 MLA हुए
हरियाणा में बहुमत में आई BJP के सरकार बनाने से पहले ही सियासी खेल शुरू हो गया है। यहां चुनाव जीते...