बूंदी भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता संजय लाठी ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी आम बजट 2024-25 देश के 140 करोड़ लोगो की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है।यह बजट देश की नारी-युवा-किसान और गरीबों के हर सपने को पूर्ण करने की गारंटी है।लाठी ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मंगलवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किया बजट में देश की आधारभूत संरचनाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए पूंजीगत व्यय में 11,11,111 करोड़ की विशाल राशि का प्रावधान किया गया है जो हमारी जीडीपी का 3.4 प्रतिशत होगा।उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान पर केन्द्रित है। इस बजट में टैक्स नियमों का भी सरलीकरण किया गया है, जिससे करदाताओं को बहुत आसानी होगी। मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्राविधानों की घोषणा स्वागत योग्य है। नयी टैक्स रिजीम में स्टैण्डर्ड डिडक्शन को 50 हजार से 75000 रुपये, मुद्रा ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख करने तथा 30 लाख युवाओं के कौशल विकास के लिए 2 लाख करोड़ के पैकेज करने का निर्णय ऐतिहासिक है। सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि इसमे महंगाई दर को कम करने की भावना परिलक्षित होती है। केंद्र सरकार की 9 सूत्रीय योजनाएं कृषि उत्पादकता, रोजगार व कौशल प्रशिक्षण, आर्थिक व समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर यह बजट केंद्रित है।लाठी ने कहा कि नए भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और विश्व का ग्रोथ इंजन बनाने का मार्ग प्रशस्त करता यह गरीबों, महिलाओं, युवाओं और अन्नदाताओं को विकसित भारत के संकल्प से संयुक्त करता लोक-कल्याणकारी बजट है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સ્વિસ બેંકોમાં ભારતીયોની થાપણોમાં 8.3 ટકાનો ઘટાડો થયો છે, નાણામંત્રીએ માહિતી આપી
કેન્દ્રીય નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમણે કહ્યું કે 2021માં સ્વિસ બેંકોમાં ભારતીયોની જમા રકમમાં 8.3...
Shahrukh Khan की पसंदीदा एसयूवी को July 2024 में खरीदने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें Hyundai की किस गाड़ी पर है कितना Waiting Period
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से कई कारों और एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता...
Top Stocks Now | आज इन Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, इन Stocks में बनेगा पैसा?
Top Stocks Now | आज इन Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, इन Stocks में बनेगा पैसा?
ધાનેરા આંગણવાડી કચેરીમાં કામ કરતા કર્મચારી તેમજ આંગણવાડી સુપરવાઇઝરમાં ભારે ફફડાટ જોવા મળ્યો
ધાનેરા આઇ.સી ડી.એસ કચેરીમાં ખાલી ડબ્બા તેમજ બારદાન અને ભંગાર બે મહિના અગાઉ બારોબાર વેચી મારવામાં...
निर्मळवाडीचे ग्रामस्थ शेत रस्त्यासाठी आक्रमक@india report
निर्मळवाडीचे ग्रामस्थ शेत रस्त्यासाठी आक्रमक@india report