बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट अरमान मलिक और कृतिका मलिक चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में शो से दोनों का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है। दर्शकों लगातार मेकर्स को लताड़ लगा है। वहीं, अब शिवसेना सचिव और प्रवक्ता विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।बिग बॉस ओटीटी ऐसा शो है, जो अपने विवादित कंटेंट के लिए जाना जाता है। लड़ाई- झगड़े यहां आम बात है, लेकिन अब बिग बॉस पर वल्गैरिटी फैलाने के भी आरोप लगने लगे हैं, अरमान मलिक और कृतिका का हालिया वायरल वीडियो ताजा सबूत है। बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक सबसे चर्चित प्रतियोगी रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पायल मलिक और कृतिका मलिक दोनों से शादीशुदा होने की बात खुले तौर पर स्वीकार की है। हाल ही में शिवसेना सचिव और प्रवक्ता विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में बिग बॉस ओटीटी 3 पर 'अश्लीलता' फैलाने का आरोप लगाया है। शिवसेना विधायक ने अरमान मलिक का जिक्र करते हुए कहा, "बिग बॉस 3 एक रियलिटी शो है। शूटिंग चल रही है। शो में जो कुछ भी हुआ ये पूरी तरह से अश्लीलता है और इसे यहां दिखाया गया है। यूट्यूब इन्फ्लुएंसर (अरमान मलिक) भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने अश्लीलता की सभी हदें पार कर दी हैं और जो दृश्य दिखाए जा रहे हैं उन्होंने भी मर्यादा पार कर दी है। अब हमने मुंबई पुलिस से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है और उन्हें एक पत्र भी दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "रियलिटी शो के नाम पर इस तरह से आपत्तिजनक चीजें दिखाना, ये कहां तक सही है। ये युवाओं पर क्या असर डालेगा ? हम केंद्र में सूचना और प्रसारण मंत्री के पास भी जाएंगे और उनसे संसद के इस मौजूदा सत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कानून लाने का अनुरोध करेंगे। हमने उनसे अभिनेताओं और शो के सीईओ को भी गिरफ्तार करने के लिए कहा है।"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ચોટીલા તાલુકાના સાંગાણી ગામ ખાતે વિકસિત ભારત સંકલ્પ યાત્રા અંતર્ગત કાર્યક્રમ યોજાયા
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં ચોટીલા ધારાસભ્ય શામજીભાઇ ચૌહાણના અધ્યક્ષસ્થાને ચોટીલા તાલુકાના સાંગાણી...
નારી વંદન ઉત્સવ સપ્તાહ અંતર્ગત એમજીએસ હાઇસ્કુલ ખાતે બેટી બચાવો બેટી પઢાવો કાર્યક્રમ યોજાયો
મહિલા અને બાળ વિકાસ વિભાગ ગુજરાત રાજ્ય દ્વારા પ્રેરિત નારી વંદન ઉત્સવ સત્તા અન્વયે કાલોલ ની...
करोड़ो राशन कार्ड धारकों को झटका, अगले महीने से बंद हो जाएगी फ्री का राशन की सुविधा
अगर आप भी सरकार की फ्री राशन योजना का फायदा उठा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. नए...
ডা°ৰামদত্ত বুজৰবৰুৱা আৰু ভূপেন শৰ্মা সোৱঁৰণী ফুটবল খেলত জয় || #assampatrika
ডা°ৰামদত্ত বুজৰবৰুৱা আৰু ভূপেন শৰ্মা সোৱঁৰণী ফুটবল খেলত জয় || #assampatrika
मध्यप्रदेश का पहला रेत संयंत्र तैयार: NCL की अमलोरी परियोजन में निर्माण शुरू, ई-ऑक्शन के जरिए होगी आपूर्ति
सिंगरौली जिले में भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में शुक्रवार...