Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज मोदी सरकार (Modi Government) के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट पेश किया। बजट में किए गए प्रावधानों पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताई और देश को बजट के बारे में बताया।पीएम मोदी ने बजट को लेकर कहा कि पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। यह बजट नए मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण के लिए है। इस बजट से युवाओं को असीमित अवसर मिलेंगे। इस बजट से शिक्षा और कौशल को नया आयाम मिलेगा। यह बजट नए मध्यम वर्ग को ताकत देगा...यह बजट महिलाओं, छोटे कारोबारियों, एमएसएमई की मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से मजबूत योजनाओं के साथ आया है। यह बजट वित्तीय भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने केंद्र की 'रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना' पर भी बात की। उन्होंने आगे कहा कि इससे रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे। इस योजना के तहत सरकार नए लोगों को पहला वेतन देगी। अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत गांवों के युवा देश की शीर्ष कंपनियों में काम कर सकेंगे। पीएम मोदी ने बजट को लेकर कहा कि NDA सरकार ने पिछले 10 साल में ये सुनिश्चित किया है कि गरीब और मध्यम वर्ग को लगातार tax से राहत मिलती रहे। इस बजट में भी income tax में कटौती और standard deduction में वृद्धि का बहुत बड़ा फैसला लिया गया है। TDS के नियमों को भी सरल किया गया है। इन कदमों से हर टैक्सपेयर को अतिरिक्त बचत होने वाली है। पीएम ने किसान को लेकर कहा, 'इस बजट का एक बहुत बड़ा फोकस देश के किसान है। अन्न भंडारण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम के बाद अब हम Vegetable Production Clusters बनाने जा रहे हैं। इससे छोटे किसानों को सब्ज़ियों-फल, अन्य उपज के लिए नए बाजार मिलेंगे और बेहतर दाम मिलेंगे। पीएम मोदी ने कहा, 'इस बजट से छोटे व्यापारियों, एमएसएमई को अपनी प्रगति का नया रास्ता मिलेगा। बजट में मैन्युफैक्चरिंग पर भी बल दिया गया है और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बल दिया गया है। इससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और गति को भी निरंतरता मिलेगी। रोजगार और स्वरोजगार के लिए यह एक अवसर देता है।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
New FASTag Rule: विंडशील्ड पर इस तरह नहीं चिपकाया फास्टैग तो देना पड़ जाएगा डबल टोल, आ गया नया नियम
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश जारी...
উৎকোচ লৈ হাতে-লোটে গ্ৰেপ্তাৰ আৰক্ষীৰ উপ পৰিদৰ্শক
🔴উৎকোচ লৈ হাতে-লোটে গ্ৰেপ্তাৰ আৰক্ষীৰ উপ পৰিদৰ্শক
🔴যোৰহাট সদৰ থানা SI প্ৰণৱ নাথক গ্ৰেপ্তাৰ...
Alia Bhatt's sister Shaheen looks just like her in new pics, actor gushes over her new look
Shaheen Bhatt had recently posted a couple of pictures on her Instagram with the caption, "Once...
মৰাণ ২নং ৰচিপথাৰ বাহাদুগাঁও যুৱক সংঘ উদ্যোগত প্ৰাইজমণি ফুটবল প্ৰতিযোগিতা
মৰাণ 2 নং ৰচিপথাৰ বাহাদুগাঁও যুৱক সংঘ উদ্যোগত প্ৰাইজমণি ফুটবল প্ৰতিযোগিতা
মৰাণ 2 নং ৰচিপথাৰ...