रामनाथ कोविंद का कार्यकाल आज ख़त्म हो रहा है। खबर है कि सेवानिवृत्ति के बाद अब रामनाथ कोविंद का अगला ठिकाना 12 जनपथ होगा। यह बंगला कभी केंद्रीय मंत्री रहे दिवंगत रामविलास पासवान का आवास हुआ करता था। खास बात है कि इसी बंगले में रहने के साथ ही कोविंद, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पड़ोसी बन जाएंगे।उल्लेखनीय है कि रामनाथ कोविंद को जून में यह बंगला आवंटित किया गया था और उनके शिफ्ट होने की प्रक्रिया आज यानी सोमवार को ही पूरी हो जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि 12 जनपथ को मध्य दिल्ली के लुटियन्स स्थित बड़े बंगलों में से एक माना जाता है। वहीं, सोनिया का आवास 10 जनपथ इसके पास ही स्थित है। अगस्त 2021 में यह बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित किया गया था। हालांकि, जमुई से लोकसभा सांसद और पासवान के बेटे चिराग के बंगला खाली नहीं करने के चलते वैष्णव यहां शिफ्ट नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने 32, पृथ्वीराज रोड स्थित नए आवास का रुख किया। इस साल जून में ही शहरी मामलों के मंत्रालय ने इस बंगले को खाली कराने की प्रक्रिया पूरी की है।बता दें कि इस साल मार्च में दिल्ली उच्च न्यायालय ने पासवान परिवार की याचिका को खारिज कर दिया था। दरअसल, उन्होंने घर खाली करने के लिए और मोहलत मांगी थी। बता दें कि इसी आवास पर रामविलास पासवान करीब 3 दशक तक रहे थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસા નાયબ પોલીસ અધિક્ષકે તેમના વિસ્તારમાથી રજુઆત માટે લોકોને મળવા માટે અઠવાડિયામા બેદિવસનો સમય નક્કી
ડીસા નાયબ પોલીસ અધિક્ષકે તેમના વિસ્તારમાથી રજુઆત માટે લોકોને મળવા માટે અઠવાડિયામા બેદિવસનો સમય નક્કી
work | permit | VISA આપવા બહાને ની છેતરપિંડી કરનારા ઈસમને પકડી પાડતી Ahmedabad | cyber crime branch
work | permit | VISA આપવા બહાને ની છેતરપિંડી કરનારા ઈસમને પકડી પાડતી Ahmedabad | cyber crime branch
No drinking water in Laitumkhrah!!
Allegedly, for the past one month, Laitumkhrah has been facing a huge shortage of water supply....
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान दिवस जन चेतना रैली गरडदा व केवड़िया में निकाली।
Namana
रविवार 30 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण...