दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे जाकर सुसाइड कर लिया। 20 साल का युवक अंकित प्रेम नगर सेकंड का रहने वाला था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है। घटना देर रात की है। एमबीएस की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। बड़े भाई पंकज ने बताया कि अंकित बीए सेकंड ईयर में पढ़ता था। साथ में जीजा के साथ पिछले डेढ़ साल से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था। अंकित ने दो तीन दिन पहले ही कॉलेज की फीस जमा करवाई थी। रविवार शाम 6 बजे काम से लौटा। उसके बाद घर पर चक्की चलाने लगा।रात 8 बजे तक दो कट्टे पिसे। फिर चक्की बंद करके बिना बताए घर से निकल गया। रात साढ़े 10 बजे तक घर नहीं लौटा। अंकित की तलाश शुरू की। उसके एक्सीडेंट होने का पता लगा। जिसके बाद घटनास्थल (प्रेम नगर थर्ड फ्लाईओवर) के नीचे गया। पता लगा उसे हॉस्पिटल ले गए। अंकित ने कभी तनाव जैसी कोई बात नहीं बताई। दो तीन दिन पहले घर में मामूली कहासूनी हुई थी। जो सामान्य तौर पर हर घर में होती है। उद्योग नगर थाना ASI बाबुलाल ने बताया डकनिया स्टेशन मास्टर ने दिल्ली मुंबई अपलाइन पर रनओवर की जानकारी दी थी। जिसके बाद मौके पर गए। रेलवे ट्रेक के किनारे युवक की बॉडी पड़ी हुई थी। सिर पर गम्भीर चोट लगी थी। पहचान के लिए आसपास की कॉलोनी में मैसेज करवाया। जिसके बाद परिजन ढूंढते हुए हॉस्पिटल पहुंचे। शुरुआती तौर पर युवक ने सुसाइड किया है।फिलहाल कारण सामने नहीं आए। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: NDA के अंदर भी तीन बड़े नेताओं की धड़कनें बढ़ीं ! | Aaj Tak News Hindi
Breaking News: NDA के अंदर भी तीन बड़े नेताओं की धड़कनें बढ़ीं ! | Aaj Tak News Hindi
Oppo K12x 5G: दो खूबसूरत रंगों में आ रहा ओप्पो का नया फोन, लॉन्च डेट से हट गया पर्दा
ओप्पो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया 5G फोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी भारत में Oppo K12x 5G...
हार्डवेयर व सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, 10 दमकलों की मदद से पाया काबू, लाखों का हुआ नुकसान
बूंदी। जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में गत् देर रात्रि को एक मोटर पार्ट्स और सर्विस सेंटर में आग...
सचिन पायलट की मांग का किरोड़ी लाल मीणा ने किया समर्थन, लेकिन साथ ही उठाया यह सवाल
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीते दिनों पेपर लीक के कारण विवादों में घिरी राजस्थान लोक सेवा आयोग...