शिक्षक, लेखक और दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने शिक्षा, नीट धांधली, आरक्षण समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपनी राय रखी। दुनिया भर में चर्चा में रहे 'ब्रांड मोदी' के पीछे की वजह भी बताई। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि ब्रांड मोदी को आप ब्रांड मोदी तब तक नहीं बना सकते हैं जब तक उसमें चाय वाला व्यक्ति न आए। दिव्यकीर्ति ने कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी) बचपन में इतना संघर्ष किया। ट्रेन में जा-जाकर चाय बेची। इससे यह प्रामाणिकता आती है कि इस आदमी ने संघर्ष किया है और जमीन से उठा हुआ आदमी है। विकास दिव्यकीर्ति ने बातचीत में आगे कहा कि राहुल गांधी कितने भी सफल होंगे लेकिन ये वाला हिस्सा (संघर्ष) उनकी जिंदगी से गायब होगा, क्योंकि उनका संघर्ष वैसा है नहीं है। दिव्यकीर्ति ने कहा कि संघर्ष की कहानियां आपकी जिंदगी की सफलताओं को बहुत प्रामाणिक बनाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब हम सब खुद को अच्छा महसूस करना चाहते हैं तो हम अपने आसपास के लोगों को अपना संघर्ष बताते हैं। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि मुझे अब राहुल गांधी से उम्मीद ठीक ठाक है। अभी उनकी उम्र भी बहुत कम है। लगभग इतनी उम्र योगी आदित्यनाथ की है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि आज से 10-15 साल बाद दोनों नेताओं को पीएम के रूप में कभी न कभी देखेंगे। दिव्यकीर्ति ने कहा कि इस बार के रिजल्ट से राहुल गांधी का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। मेरा मानना है कि जनता ने राहुल गांधी को गंभीर और अच्छा नेता मानना शुरू कर दिया है। अगर वह ट्रैक न छोड़ें तो 2034 के आसपास या शायद 2009 में पीएम बन सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kangana Ranaut at Assam's Chandubi Lake for 'Emergency' Shoot
Emergency" is based on the biography of former Prime Minister Indira Gandhi, and Kangana Ranaut...
MCN NEWS| जरुळ येथे रस्त्याच्या कामाचे पालकमंत्री संदीपान भुमरे यांच्या हस्ते उद्घाटन
MCN NEWS| जरुळ येथे रस्त्याच्या कामाचे पालकमंत्री संदीपान भुमरे यांच्या हस्ते उद्घाटन
April Series BIG Cues | Events Today: बाजार में आज क्या है खास, किन खबरों का बाजार पर पड़ेगा असर?
April Series BIG Cues | Events Today: बाजार में आज क्या है खास, किन खबरों का बाजार पर पड़ेगा असर?
कौन हैं ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी? | Mohan Charan Majhi | BJD | Naveen Patnaik | Odisha
कौन हैं ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी? | Mohan Charan Majhi | BJD | Naveen Patnaik | Odisha
हनुमान जन्मोत्सव निमित्त श्री.क्षेत्र वाडी येथे धर्माबाद ॲग्रो शेतकरी उत्पादक यांच्या तर्फे भव्य रक्तदान शिबिर घेण्यात आला.
सिध्देश्वर मठपती-
धर्माबाद प्रतिनिधी
धर्माबाद ऍग्रो शेतकरी उत्पादक कंपनी...