इंजीनियरिंग कर रहे स्टूडेंट ने 100 फीट की ऊंचाई

से कोटा बैराज में छलांग लगा दी। युवक के हाथ-पैर

टूट गए और मुंह पर भी चोट लगी। मामला कोटा के

कुन्हाड़ी थाना इलाके का शाम 6 बजे का है। सीआई

अरविंद भारद्वाज ने बताया कि प्रियांशु वर्मा (21) है,

उसके पास से राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी

(RTU) की आईडी मिली है। युवक को एमबीएस

हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वह बीटेक सेकंड

ईयर का स्टूडेंट है। सुसाइड के प्रयासों की जांच की

जा रही है। निगम रेस्क्यू टीम के चंगेज खान ने

बताया- बैराज की पुरानी पुलिया से लोगों ने युवक

को बैराज के गेट नंबर 19 के पास गिरा हुआ देखा

था। पुलिस और निगम की रेस्क्यू टीम को बुलाया

गया। रेस्क्यू टीम के कुछ लोग नीचे उतरे। युवक ने

100 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई थी। जिस जगह

युवक गिरा, वहां जाने का रास्ता नहीं था। युवक

पत्थरों पर जाकर गिरा था। सेफ्टी वॉल के सहारे

युवक तक पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा। फिर

रस्सी के सहारे ऊपर खींचा। युवक की सांस चल

रही थी।