आगामी एमजी कारों का विवरण और नाम अभी भी गुप्त हैं। हालांकि चाबा ने पुष्टि की कि पहला मॉडल सितंबर या अक्टूबर 2024 तक शोरूम में आने वाला है। एमजी की दूसरी आने वाली कार इलेक्ट्रिक हैचबैक हो सकती है जो एंट्री-लेवल ईवी सेगमेंट में टाटा टियागो ईवी को टक्कर देने वाली है। एमजी एक नई डी-सेगमेंट एसयूवी पर भी काम कर रही है।

MG Motor India ने 2025 के अंत तक 5 नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने हाल ही में एक मीडिया पब्लिकेशन से बात करते हुए कहा कि पांच नई एमजी कारों को JSW ग्रुप के सहयोग से भारत में लॉन्च किया जाएगा।

MG Cloud EV

आगामी एमजी कारों का विवरण और नाम अभी भी गुप्त हैं। हालांकि, चाबा ने पुष्टि की कि पहला मॉडल सितंबर या अक्टूबर 2024 तक शोरूम में आने वाला है। ये एक बड़ी क्रॉसओवर होगी, जो कई एडवांस फीचर्स से लैस होने वाली है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच होगी। उम्मीद है कि ये प्रोडक्ट एसयूवी की उपयोगिता के साथ सेडान जैसा कम्फर्ट प्रदान करेगा। से संभवतः एमजी क्लाउड ईवी होने वाली है।

MG Bingo (नाम बदल सकता है)  

एमजी की दूसरी आने वाली कार इलेक्ट्रिक हैचबैक हो सकती है, जो एंट्री-लेवल ईवी सेगमेंट में टाटा टियागो ईवी को टक्कर देने वाली है। इसके एमजी बिंगो होने की संभावना है, जो कॉमेट ईवी के साथ GSEV (ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल) प्लेटफॉर्म साझा करेगी। इलेक्ट्रिक हैच भी कॉमेट के साथ अपना पावरट्रेन साझा कर सकती है, जो 31.9kWh बैटरी पैक के साथ आती है और 333 किमी की रेंज प्रदान करती है।