मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। देहरादून स्थित मौसम विभाग कार्यालय की ओर से शनिवार से होने वाली बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कुमाऊं, गढ़वाल, देहरादून से लेकर कई मैदानी इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। कुमाऊं के अधिकांश जिलों में आने वाले 24 से 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वाल के अधिकांश जिलों सहित राजधानी देहरादून व मैदानी इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की बेहद आवश्यकता है। खासकर इस दौरान लोगों को नदी, नालों या जलाशयों के आसपास जाने से बचना चाहिये साथ ही प्रदेशवासी आवागमन करते समय भी सतर्कता बरतें। गौरतलब है कि इस साल मानसून की शुरुआत के बाद से पूरे उत्तराखंड राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर तो कुछ हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में जल भराव की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
इटावा थाने में सीएलजी की बैठक सम्पन्न
इटावा इटावा थाने में सीएलजी की बैठक का हुआ आयोजन इटावा एसएचओ मांगेलाल यादव की अध्यक्षता में हुई...
Truck Driver Strike: हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल | Maharashtra News
Truck Driver Strike: हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल | Maharashtra News
कष्टकरी महिला व शेतमजूर यांनी श्रमदान करून बांधला वनराई बंधारा
मेडशी येथील भाऊसाहेब विठ्ठलराव मेडशीकर यांच्या शेताच्या बाजूला जिवंत पाण्याचा नाला आहे.या...
क्या Maruti Dzire 2024 के बेस वेरिएंट LXI को खरीदना होगा बेहतर विकल्प? कैसे हैं फीचर्स, कितना दमदार इंजन
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से हाल में ही Compact Sedan Car सेगमेंट में नई...
Finally Meet @Shivani Kumari Official & @Tech Champion Support
Finally Meet @Shivani Kumari Official & @Tech Champion Support