सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू जाएंगे। यहां सेना के अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। वहीं, नियंत्रण रेखा (एलओसी) और भीतरी इलाकों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। सेना प्रमुख बनने के बाद उपेंद्र द्विवेदी का आज दूसरी बार जम्मू आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सेना प्रमुख जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य बलों और पुलिस मुख्यालय जम्मू के साथ एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख का दौरा जम्मू क्षेत्र में हाल की आतंकी घटनाओं और विदेशी आतंकवादियों की घुसपैठ पर केंद्रित होगा। जम्मू संभाग में अचानक आतंकी हमलों में आई तेजी के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ और पुलिस चौकियों को निशाना बनाए जाने के इनपुट मिले हैं। इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबलों को सतर्क करने के साथ ही सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। सांबा के बॉर्डर इलाकों में स्थित पुलिस चौकियों पर पहली बार रात में सेना मौजूद रह रही है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक रूप से कोई बोलने को तैयार नहीं है। इससे पहले कठुआ जिले के पर्वतीय इलाकों के 80 किलोमीटर के दायरे में सेना तैनात की जा चुकी है।भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी आईबी पर एंटी टनल तलाशी अभियान में शामिल हो रहे हैं। पुलिस भी नदी नालों के आसपास व घुसपैठ के पुराने मार्गों को पूरी तरह से खंगाल रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમિત શાહ અને આનંદીબેનના ગઢમાં શું છે સ્થિતિ? અનાર પટેલ રાજકારણમાં આવશે કે નહીં?
અમિત શાહ અને આનંદીબેનના ગઢમાં શું છે સ્થિતિ? અનાર પટેલ રાજકારણમાં આવશે કે નહીં? - Prashant Dayal
শিৱসাগৰত "গ্ৰীফন চেলেঞ্জ ট্ৰফী" দ্বিতীয় সদৌ অসম আমন্ত্ৰণমূলক প্ৰাইজমানি মহিলা ক্ৰিকেট প্ৰতিযোগিতা আৰম্ভ
শিৱসাগৰঃ শিৱসাগৰত সদৌ অসম আমন্ত্ৰণমূলক প্ৰাইজমানি মহিলা ক্ৰিকেট প্ৰতিযোগিতা আৰম্ভ ৷...
MCN NEWS| वैजापूरात प्लास्टिक वापरावर कायदेशीर कारवाई
MCN NEWS| वैजापूरात प्लास्टिक वापरावर कायदेशीर कारवाई
तो चमक जाएगी कंगाल पाकिस्तान की किस्मत? पड़ोसी मुल्क को समुद्र में मिला 'खजाना'
महंगाई और आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान की किस्मत बदल सकती है। पाकिस्तान की समुद्री सीमा में...