वेतन और पीएफ संबंधी समस्याओं को लेकर कोटा मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई। सभी सुरक्षाकर्मी हड़ताल करके काम छोड़कर मेडिकल कॉलेज के बाहर आ गए। सुरक्षाकर्मी कमलेश ने बताया कि उन्हें इस महंगाई के जमाने में मात्र 6 हज़ार रुपए महीने में नौकरी करनी पड़ रही है और वह पैसे भी समय पर नहीं मिलते। बच्चों की स्कूल फीस नहीं भरे जाने पर आए दिन स्कूल से बच्चों को निकाल दिया जाता है। कई बार कहने के बावजूद भी वेतन संबंधित उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एक अन्य सुरक्षा कर्मी गोपाल ने बताया कि उनको बहुत कम वेतन मिलता है वह भी समय पर नहीं दिया जाता। साथ ही पिछले कई महीनो से सुरक्षा कर्मियों का ना तो पीएफ काटा जा रहा है ना कोई हिसाब बताया जा रहा है। ठेकेदार से बात की जाती है तो अस्पताल अधीक्षक के पास भेज देता है और जब अस्पताल अधीक्षक के पास जाते हैं तो वह वापस ठेकेदार के पास भेज देते हैं। दोनों एक दूसरे पर डाल रहे हैं और सुरक्षाकर्मी परेशान हो रहे हैं। इसलिए हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આણંદ જિલ્લાના તારાપુર ગામે મહેશ્વરી સમાજના આગેવાનની હત્યા થતાં મહેશ્વરી સમાજમાં ભારે આક્રોશ છવાયો
આણંદ જિલ્લાના તારાપુર ગામે મહેશ્વરી સમાજના આગેવાનની હત્યા થતાં મહેશ્વરી સમાજમાં ભારે...
सामाजिक कार्यकर्ते संघर्ष ठोंबे यांचा वाढदिवस रामदास आठवले यांच्या उपस्थितीत जल्लोषात साजरा
सामाजिक कार्यकर्ते संघर्ष ठोंबे यांचा वाढदिवस रामदास आठवले यांच्या उपस्थितीत जल्लोषात साजरा
Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal का बड़ा दावा, कहा- कल कोर्ट में केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा
Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal का बड़ा दावा, कहा- कल कोर्ट में केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा
कोटा के जाँबाज़ मनु पालीवाल व कुलबीर सिंह अहलुवालिया के दल की ट्रांस साईबेरिया रोड ट्रिप चीन पहुंची
वसुधैव कुटुंबकम का संदेश लेकर रोटरी क्लब कोटा से रवाना हुआ दल चीन पहुंच गया है। मनु पालीवाल व...
फूड और एनर्जी अनसिक्योरिटी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय जरूरी - वित्त मंत्री
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सोमवार को कहा गया कि फूड,...