राजस्थान में भीषण सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बीकानेर संभाग में भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ से बीकानेर की तरफ जा रही एक कार खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी ।टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और देखने वालों की भी चीखें निकल गईं.कार में बैठे सभी लोगों की मौत हो गई। कार हरियाणा नंबर की थी। महाजन पुलिस, जिला कलेक्टर और एसपी मौके के लिए पहुंच गए हैं।घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी और रात का समय होने के कारण ड्राइवर आगे चल रहे ट्रक को देख नहीं पाया। इसी कारण हादसा हुआ। सूचना मिलते ही लूणकरणसर सीओ नरेन्द्र पुनियां पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसी दौरान टोल प्लाजा की एम्बुलेन्स भी वहां पहुंच गई। ये हादसा इतना भयंकर थे कि कार पूरी तरह से पिचक गई और अंदर मौजूद लोगों को निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी।क्रेन के जरिए कार के अन्दर के लोगों को जब बाहर निकाला गया तो एक बच्ची को छोड़ कर सभी की मौत हो चुकी थी। बच्ची को तुरन्त अस्पताल भेजा गया, जहां पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और डबवाली तहसील के निवासी थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Nifty & Bank Nifty Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें खरीदारी
Nifty & Bank Nifty Today: Virendra Kumar से जानें, Nifty-Nifty Bank में किन Levels पर करें...
Breaking News: ग्राहक के चटनी मांगने पर जानलेवा हमला, Momos दुकान के मालिक ने चाकू से किया वार
Breaking News: ग्राहक के चटनी मांगने पर जानलेवा हमला, Momos दुकान के मालिक ने चाकू से किया वार
সত্ৰীয়া সংস্কৃতিৰ সাধক, ঘোষা কীৰ্তনৰ শিল্পী অচ্যুত ওজালৈ শিল্পী পেঞ্চন
সত্ৰীয়া সংস্কৃতিৰ সাধক, ঘোষা কীৰ্তনৰ শিল্পী অচ্যুত ওজালৈ শিল্পী পেঞ্চন
औंढा वनपरिक्षेत्र कार्यालयाकडून चित्ता प्राण्याविषयी जनजागृती कार्यक्रम
औंढा वनपरिक्षेत्र कार्यालयाकडून चित्ता प्राण्याविषयी जनजागृती कार्यक्रम
चित्ता...