बून्दी। जलदाय विभाग के जेईएन की रिपोर्ट पर दर्ज मुकदमे में बुधवार को गिरफतार किये गए कांग्रेस पार्षद देवराज गोचर सहित तीनों आरोपियों को 20-20 हजार के जमानत मुचलके पर रिहा करने का आदेश कर दिए। पुलिस द्वारा हिरासत में लेते ही पार्षद देवराज गोचर ने अनशन शुरू कर दिया था। इसपर गुरूवार तडके गोचर की तबियत बिगड गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ देर बाद उन्हे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद पार्षद गोचर सहित तीनो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट मे पेश किया था। जहां अधिवक्ता एवं पार्षद गोचर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक, गीतेश पंचोली, चन्द्र शेखर शर्मा, संजय जैन, शकील अहमद, मोहम्मद वसीम सहित 30-40 अन्य अधिवक्ताओ ने पेरवी की। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस द्वारा आरोपी के अनुसंधान में सहयोग नहीं करने की बात कहीं तो सीजेएम जांच रिपोर्ट में सहयोग नहीं करने की बात मेनशन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए गोचर सहित तीनों आरोपियों को 20-20 हजार के जमानत मुचलके पर को जमानत दे दी। इसी दौरान अनशन के कारण आई स्वास्थ्य मे गिरावट के चलते देवराज की तबियत बिगड गई। इसके बाद साथी पार्षद व शुभचिंतक गोचर को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सको ने गहन निरीक्षण करने के बाद उन्हे आईसीयू मे भर्ती कर दिया। जहां चिकित्सको की निगरानी मे गोचर का उपचार जारी है और गोचर अनशन त्यागने के मूड मे नही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
प्रदीप कुमार मीणा होंगे चित्तोड़गढ ज़िले के युवा कांग्रेस प्रभारी
युवा कांग्रेस राजस्थान की ओर से जारी की गई नई लिस्ट में प्रदीप कुमार मीणा एडवोकेट को चित्तौड़गढ़...
ગાંધીનગરમાં વિદ્યાસહાયક ઉમેદવારોનું આંદોલન
#buletinindia #gujarat #gandhinagar
Arpita Khan Diwali party : Salman Khan की बहन अर्पिता ने रखी भव्य पार्टी। Bollywood
Arpita Khan Diwali party : Salman Khan की बहन अर्पिता ने रखी भव्य पार्टी। Bollywood
જામ રાવલ મા સ્વયંભુ બિરાજતાવર્તુ નદી કાંઠે નીલકંઠ મહાદેવ ના દર્શનનો લાભ અનેક ભાવિકો એ લીધો.
જામ રાવલ મા સ્વયંભુ બિરાજતાવર્તુ નદી કાંઠે નીલકંઠ મહાદેવ ના દર્શનનો લાભ અનેક ભાવિકો એ લીધો.
Anuj Singhal On Nifty IT: 3 दिन में 1800 Point की रैली, क्या खेल IT Sector में आ रहा नज़र?
Anuj Singhal On Nifty IT: 3 दिन में 1800 Point की रैली, क्या खेल IT Sector में आ रहा नज़र?