राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को जब कृषि विभाग से जुड़ा एक सवाल पूछा गया, तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किरोड़ी लाल मीणा की सदन में नामौजूदगी पर सवाल उठा दिए. उन्होंने स्पीकर से पूछा कि किरोड़ी लाल मीणा कहां हैं? इस पर स्पीकर ने कहा कि वो छुट्टी पर हैं, इसलिए चर्चा नहीं हो सकती. इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री अपनी सीट से खड़े हो गए और बोले कि, 'नेता प्रतिपक्ष का हम सम्मान करते हैं, लेकिन हर बात पर वह अगर खड़े होते हैं तो यह सम्मान कम हो जाता है.' राजस्थान की भजनलाल सरकार ने किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे के बाद विधानसभा में उनके विभाग से संबंधित सवालों का जवाब देने की जिम्मेदारी मंत्री ओटाराम देवासी और केके बिश्नोई को सौंपी है. अगर किरोड़ी लाल मीणा की गैरमौजूदगी में केके विश्नोई कृषि विभाग से संबंधित सवालों का जवाब देंगे.' किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए 6 जून को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि इसका खुलासा उन्होंने जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान 1 महीने बाद किया था. उस वक्त उन्होंने मीडियो से बातचीत में कहा था कि मंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाएं को छोड़ देंगे, लेकिन विधायक के तौर पर उनकी जो भी जिम्मेदारियों हैं उन्हें बखूबी निभाएंगे. इस दौरान उनसे विधानसभा जाने के बारे में पूछा गया था, जिस पर उन्होंने कहा था कि वे विधानसभा जरूर जाएंगे. हालांकि बजट सत्र शुरू होने के बाद एक दिन भी वे सदन में नजर नहीं आए. एक दिन पहले किरोड़ी लाल मीणा का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे इस वक्त दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के फोन आने का इंतजार कर रहे हैं. मंत्री का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है, ऐसे में किरोड़ी लाल मीणा को विश्वास है कि इस मीटिंग में कुछ फैसला हो सकता है. अब देखना होगा कि इस्तीफा वापस न लेने की जिद्द पर अड़े किरोड़ी लाल मीणा क्या फैसला लेते हैं?
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राज्यात शेतकऱ्यांसाठी ओला दुष्काळ जाहीर करा आदित्य ठाकरे@india report
राज्यात शेतकऱ्यांसाठी ओला दुष्काळ जाहीर करा आदित्य ठाकरे@india report
CM Kejriwal Gets Bail: 'BJP के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका है' - Sanjay Singh | AAP | Aaj Tak
CM Kejriwal Gets Bail: 'BJP के झूठ का पहाड़ ध्वस्त हो चुका है' - Sanjay Singh | AAP | Aaj Tak
औरंगाबाद श्री गणेश महासंघ उत्सव समिती नवनिर्वाचित सर्व पक्षीय कार्यकारिणी जाहीर करण्यात आली असून या वर्षीचे २०२२-२३ यावर्षीच्या अध्यक्षपदी विजय औताडे यांची निवड
संस्थापक अध्यक्ष पृथ्वीराज भाऊ पवार यांच्या मार्गदर्शनाखाली कार्यकारिणी जाहीर
औरंगाबाद:- दि.२१ (दीपक परेराव) औरंगाबाद श्री गणेश महासंघ उत्सव समितीची नवनिर्वाचित कार्यकारिणी...
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले Nupur Sharma अब कहां नज़र आईं?
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा से पहले Nupur Sharma अब कहां नज़र आईं?