सांगोद, कोटा इमाम हुसैन, हसन एवं करबला के युद्ध की याद में बुधवार को यहां ताजियों का जुलूस निकाला गया। तीन अलग अलग स्थानों से निकले जुलूस में ताजियों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। ताजियों को नगर में घुमाकर उजाड़ नदी में ठंडा किया गया। इससे पूर्व मंगलवार रात कत्ल की रात मनाई गई। अखाड़ों में देर रात तक ढोल ताशों पर मातमी धूनें गूंजती रही। युवाओं ने करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। मंगलवार दोपहर को पुलिस सुरक्षा के बीच यहां जामा मस्जिद, काला चबुतरा व पटेलिया पाड़ा से ताजियों के जुलूस शुरू हुए। तीनों स्थानों के आकर्षक ताजियों को अपने परम्परागत मार्गो पर घुमाया गया। जुलूस आने के घंटों पहले ही लोग मकानों व दुकानों की छतों पर डटे रहे। वहीं जगह जगह लोगों ने छबीले भी लगाई। जुलूस में युवाओं ने करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जुलूस के दौरान सदर सलीम अंसारी, सदर इसराइल अंसारी, हनीफ भाई, इमाम चौक पंचायत सदर अकील गौरी, तहसीलदार कृष्णकुमार राजावत, पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र नागर, थानाधिकारी हीरालाल पूनिया, जेलर नारायण सिंह राठौर, पार्षद विपिन नंदवाना, राजेंद्र गहलोत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, मंडल अध्यक्ष असरार अहमद, सामाजिक विकास समिति अध्यक्ष शबराती अली, सरताज खान, खेलदार यूथ क्लब अध्यक्ष नदीम मिर्जा का साफा बांधकर स्वागत व सम्मान किया गया। लुहारों के चौक में अखाड़े के उस्ताद ज़ुबैर खान व दानिश खान का स्वागत किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सभी राज्य 2-2 घंटे पर कानून-व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे:कोलकाता रेप-मर्डर केस के बाद केंद्र का आदेश
केंद्र सरकार अब सभी राज्यों में कानून-व्यवस्था की खुद निगरानी करेगी। इसके लिए गृह मंत्रालय ने...
Vivo S20 सीरीज का डिजाइन आया सामने, पावरफुल प्रोसेसर के साथ महीने के लास्ट में होगी एंट्री
Vivo S20 सीरीज का डिजाइन कंपनी ने रिवील कर दिया है। इस सीरीज को पहले चाइना में लॉन्च किया जाएगा।...
આમોદ તાલુકાના કોલવણા ખાતે કંસાઈ નેરોલેક કંપનીએ પાંચ લાખ થી વધુ ના ખર્ચે બનેલ પાણી ની ટાંકી ગ્રામજનોને અર્પણ કરાઈ
કોલવણા ખાતે કંસાઈ નેરોલેક કંપનીએ પાંચ લાખ થી વધુ ના ખર્ચે બનેલ પાણી ની ટાંકી ગ્રામજનોને અર્પણ કરાઈ
कांग्रेस पार्टी माननीय ज्योतिराज सिंधिया जी से भयभीत है -कैबनिट मंत्री सिसोदिया
भाजपा नेत्री अमिता बाग़री के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत
गुनौर : अपने अल्प प्रवास में छतरपुर से चित्रकूट जा रहे मध्यप्रदेश शासन के कैबनिट...
जयपुर में हिंदुओं के पलायन के पोस्टर लगने के बाद विधायक गोपाल शर्मा ने दी ये चेतावनी
राजधानी जयपुर में हिंदुओं के पलायन का मामला एक फिर से चर्चाओं में छा गया. अब इस मामले पर सियासत...