मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान में मोदी कैबिनेट में दो अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली में एक बार फिर कद बढ़ा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शिवराज सिंह चौहान को नीति आयोग में जगह दी गई है और उन्हें नीति आयोग का पदेन सदस्य बनाया गया है। दरअसल मंगलवार को केन्द्र की मोदी सरकार ने नए नीति आयोग का गठन किया है। नए नीति आयोग में शिवराज सिंह चौहान को पदेन सदस्य बनाया गया है। नीति आयोग में शिवराज सिंह चौहान के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं। इसके अलावा नीति आयोग में 11 विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं। जिनमें भाजपा सेनितिन गडकरी और जेपी नड्डा तो वहीं एनडीए के एचडी कुमारस्वामी, जीतन राम मांजी, लल्लन सिंह, राजीव रंजन, वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, जुअल ओरम, अन्नपूर्णा देवी, चिराग पासवान और राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। बता दें कि नीति आयोग का गठन साल 2015 में हुआ था। नीति आयोग एक प्रकार से केंद्र सरकार का थिंक टैंक होता है। जो सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों नीतियों के बारे में ना केवल जानकारी प्रदान करता है बल्कि इसे मूर्त रूप लागू करने में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की मदद भी करता है। नीति आयोग केंद्र राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों को भी समय-समय पर सलाह देता है। नीति आयोग की अध्यक्षता हमेशा प्रधानमंत्री करते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
छात्रावास का लोकार्पण आज
छात्रावास का लोकार्पण आज
प्रमुख समाचार पन्ना
खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री...
MCN NEWS| शेततळ्यात बुडुन आठ वर्षांच्या चिमुकल्याचा मृत्यू
MCN NEWS| शेततळ्यात बुडुन आठ वर्षांच्या चिमुकल्याचा मृत्यू
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં 1498 પોલીસ અધિકારીઓ કર્મચારીઓને સીપીઆર અંગેની તાલીમ અપાઇ
શ્રી વિકાસ હાય પોલીસ મહાનિર્દેશક અને મુખ્ય પોલીસ અધિકારી ગુ.રા. ગાંધીનગરનાઓની સુચનાથી માર્ગદર્શન...
સોફ્ટવેર કંપનીમાં નોકરી કરતા કર્મીની કરતૂત, કંપનીના નામે ભળતું સોફ્ટવેર બનાવીને બજાર વેચ્યું.
સોફ્ટવેર કંપનીમાં નોકરી કરતા કર્મીની કરતૂત, કંપનીના નામે ભળતું સોફ્ટવેર બનાવીને બજાર વેચ્યું.
AAP govt. has failed to control disruptive forces in Punjab: Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today said there seemed to be AAP conspiracy to create...