जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए झुंझुनू के दोनों जवानों का पार्थिव शरीर स्पेशल विमान से जयपुर पहुंच गया है. सुबह करीब 10 बजे चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एयरपोर्ट पहुंचकर दोनों शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित की. इस दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि सेना और सरकार ईंट का जवाब पत्थर से देगी. अब एयरपोर्ट से दोनों जवानों के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग के जरिए झुंझुनू की बुहाना तहसील में गांव डूमोली कलां और गांव भैसावता कलां ले जाया जाएगा, जहां दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. पहले करीब 10 बजे आर्मी के काफिले को गांव में दाखिल होना था, मगर देरी के कारण अब करीब 4 घंटे बाद परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा. इस वक्त दोनों शहीदों के घर पर श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ जमा है, जो दिन बीतने के साथ बढ़ती जा रही है. नम आंखों से लोग आर्मी के ट्रक के आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि एक आखिरी बार गांव के लाल को देख सकें और उसे श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें. खुमा की ढाणी के बिजेंद्र सिंह और भैसावता कलां के अजय सिंह नरूका करीब 8 साल पहले एक साथ आर्मी में भर्ती हुए थे. दोनों की ट्रेनिंग एक साथ हुई थी, और अब शहादत भी साथ हुई है. दोनों शहीद जवान 10वीं राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे. शहीद अजय सिंह नरूका 18 जुलाई को छुट्टी लेकर गांव आने वाले थे. जबकि बिजेंद्र 5 दिन पहले गांव आने वाले थे, लेकिन छुट्टी रद्द होने के कारण वे नहीं आ सके. इसी दौरान एक मुठभेड़ में दोनों जवानों की शहादत हो गई.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Jammu-Kashmir Voting: 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में मतदान के लिए उमड़े लोग, 11 बजे तक 26% वोटिंग
Jammu-Kashmir Voting: 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में मतदान के लिए उमड़े लोग, 11 बजे तक 26% वोटिंग
আজাদী কি অমৃত মহোৎসৱ উপলক্ষে দলগাঁৱত বৃক্ষৰোপণ
আজাদী কি অমৃত মহোৎসৱ’’উপলক্ষে আজি দলগাও ৰাজহ চক্ৰ কাৰ্য্যালয়ত এক বৃক্ষৰোপণ...
Pakistan Election Results 2024: चुनाव नतीजों के बीच Imran Khan को मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे अभी
Pakistan Election Results 2024: चुनाव नतीजों के बीच Imran Khan को मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे अभी
જીલ્લામાં ગુજસીટોકનો પ્રથમ ગુનો નોંધાયો,ગુનેગારો સામે બનાસકાંઠા પોલીસની લાલ આંખ..
જીલ્લામાં ગુજસીટોકનો પ્રથમ ગુનો નોંધાયો,ગુનેગારો સામે બનાસકાંઠા પોલીસની લાલ આંખ..
जंक फूड्स से यारी, दे सकती है आपको कई खतरनाक बीमारी
लत किसी भी चीज की सही नहीं। लत को ज्यादातर लोग शराब, सिगरेट से ही कनेक्ट करके देखते हैं, लेकिन...