कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव नहीं कराने को लेकर विधानसभा में प्रेस से बात करते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से इन चुनावों को टाल रही है। उन्होंने कहा कि अगर आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस ही जीत हासिल करेगी, चाहे वह पंचायती राज के चुनाव हों, नगर निकाय के चुनाव हों या विधायकों के उपचुनाव। डोटासरा ने भाजपा पर जनप्रतिनिधियों की पावर को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा अधिकारियों को जिला प्रमुख और जिला उपप्रमुखों के पदों का अतिरिक्त प्रभार देकर जनप्रतिनिधियों के अधिकार खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन की भी आलोचना की और कहा कि इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों की पावर को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी सभी चुनावों में हार रही है और कांग्रेस पूरे राज्य में नई ऊर्जा के साथ उभरकर आएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो जनता के हितों की रक्षा कर सकती है। भाजपा सिर्फ अपने हितों के लिए काम कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गोठड़ा मे आयोजित हुई जनसुनवाई और रात्रि चौपाल
उनियारा. राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड की गोठड़ा ग्रामपंचायत मे आम जन की समस्याओ के समाधान...
उत्तर प्रदेश में पिछले 12 घंटे से नहीं है बिजली, बिजली कर्मियों की Strike से आफत
बिजली कर्मियों की हड़ताल से उत्तर प्रदेश में व्यवस्था चरमरा गई है. जानकारी के मुताबिक गोरखपुर,...
Jamnagar: 4 killed in accident between car and bike near Shapar| TV9News
Jamnagar: 4 killed in accident between car and bike near Shapar| TV9News
Jammu Kashmir Snowfall: कश्मीर में बर्फबारी का कहर, श्रीनगर में पारा -5 डिग्री तक गिरा | Aaj Tak
Jammu Kashmir Snowfall: कश्मीर में बर्फबारी का कहर, श्रीनगर में पारा -5 डिग्री तक गिरा | Aaj Tak