राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने मानसून सेशन में भाग लेने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। 22 जुलाई से शुरू होने वाले सेशन में भाग लेकर अमृतपाल सिंह लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से संबंधित मांगों को उठाना चाहता है। अमृतपाल सिंह हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था। अमृतपाल सिंह ने कुछ दिन पहले ही पेरोल पर दिल्ली पहुंचकर लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।सांसद अमृतपाल सिंह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि बतौर सांसद लोगों की समस्याओं पर आवाज उठाने के लिए मानसून सेशन में भाग लेना जरूरी है।अमृतपाल सिंह ने डिब्रूगढ़ जेल सुपरिटेंडेंट के माध्यम से उक्त पत्र स्पीकर को भेजा है। सांसद अमृतपाल सिंह के वकील राजबीर सिंह खालसा का कहना है कि बतौर सांसद अमृतपाल सिंह का मानसून सेशन में भाग लेना संवैधानिक तौर पर अधिकार है।अगर लोकसभा स्पीकर द्वारा सेशन में शामिल होने के लिए आज्ञा नहीं दी जाती तो कोर्ट का भी रुख किया जा सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
काकूने भात फिरव म्हटले तर याने काय केले पहाच.......
काकूने भात फिरव म्हटले तर याने काय केले पहाच.......
વિશ્વ હિન્દુ પરિષદ બજરંગ દળ દ્વારા વિશાળ સંખ્યામાં મશાલ યાત્રા યોજવામાં આવી
વિશ્વ હિન્દુ પરિષદ બજરંગ દળ દ્વારા વિશાળ સંખ્યામાં મશાલ યાત્રા યોજવામાં આવી
મહિલા સરપંચના પ્રગતિશીલ વિચારો થકી કુનરીયા જેવા છેવાડાના
નાનકડા ગામની મહિલાઓ શિક્ષણ, આરોગ્ય, પર્યાવરણ, રોજગાર સહિતના ક્ષેત્રે અવ્વલ બની
મહિલા સરપંચના પ્રગતિશીલ વિચારો થકી કુનરીયા જેવા છેવાડાના
નાનકડા ગામની મહિલાઓ શિક્ષણ, આરોગ્ય,...
iQOO के इस 5G फोन पर तगड़ी डील, ऑफर्स के साथ 17 हजार से कम में खरीदने का मौका, मिलता है पावरफुल प्रोसेसर
अगर आप बजट में कोई तगड़ा फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो ये आपके लिए एक अच्छा वक्त हो सकता...