दहशतगर्द जम्मू-कश्मीर में लगातार शांति भंग करने की फिराक में हैं। डोडा जिले के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक अधिकारी समेत चार जवानों ने दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शाम करीब 7.45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सेना की ह्वाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना और पुलिस की ओर से डोडा के उत्तर में सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान जारी था। रात लगभग 9 बजे आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। अतिरिक्त सैनिकों को इलाके में भेजा गया है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 24 घंटे पहले ही सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए तीनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। नियंत्रण रेखा के पास हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी बड़े हमले की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले पुलिस औ र सेना के सतर्क जवानों ने उनके नापाक इरादों को मिट्टी में मिला दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भाई बहनों का पर्व Raksha Bandhan आज, Indo-Bangladesh Border पर महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी
भाई बहनों का पर्व Raksha Bandhan आज, Indo-Bangladesh Border पर महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी
OnePlus Nord 4 vs OnePlus 12R: दोनों में से किस फोन में मिलता है दमदार परफॉर्मेंस, किसे खरीदना फायदे की डील
लेटेस्ट फोन का मार्केट में पहले से मौजूद कई फोन्स के साथ कंपेरिजन किया जा रहा है। यहां Nord 4 और...
ધાનેરામાં સંત સીરોમણી સેનજી મહારાજની 723મી જન્મ જયંતિ ની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી..
ધાનેરામાં સંત સીરોમણી સેનજી મહારાજની 723મી જન્મ જયંતિ ની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી..
...
Upcoming Smartphone: भारत में जल्द लॉन्च होंगे Samsung, Vivo सहित इन ब्रांड्स के स्मार्टफोन, चेक करें पूरी लिस्ट
अप्रैल खत्म होने वाला है इस महीने में कई दमदार फोन लॉन्च किए गए थे और अब मई में भी कई फोन लॉन्च...
Breaking News: भारतीय स्टार बल्लेबाज Shubman Gill अस्पताल में भर्ती | Aaj Tak LIVE News
Breaking News: भारतीय स्टार बल्लेबाज Shubman Gill अस्पताल में भर्ती | Aaj Tak LIVE News