बूंदी। जलदाय विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट करने वाले पार्षद देवराज गोचर को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि 13जुलाई को प्रातः 10 बजे देवपुरा में देवराज गोचर के नेतृत्व में 40-50 महिला- पुरुष जिला कलक्टर के निवास पर ज्ञापन देने जा रहे थे, जिनको कॉलेज तिराहे पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जलापूर्ति को 3 दिन में ठीक करवाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गये। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों की पालना में कनिष्ठ अभियन्ता सिद्धार्थ जिन्दल, सहायक अभियन्ता नवीन नागर व हरेन्द्र किराड देवपुरा क्षेत्र में जलापूर्ति को चेक करने गये तो काला जी के चौक पर देवराज गुर्जर ने नवीन नागर को मोबाईल फोन पर कॉल करके उनकी लोकेशन ली, उसके थोडी देर बाद देवराज गोचर व 4-5 युवको के साथ आये, जिनमें देवराज गोचर के साथ दीपक उर्फ संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह व अन्य 2-3 युवको ने सिद्धार्थ जिन्दल साथ लात घूसों से मारपीट की तथा धमकी दी की तुम लोगों के हाथ पैर तोड देगें व तुम्हे नोकरी करना भूला देगें। देवराज गोचर ने नवीन नागर के साथ गाली गलोच करके कहा की तुम लोग नोकरी कैसे करते है सब सिखा दूगां। सिद्धार्थ जिन्दल, कनिष्ठ अभियन्ता के मारपीट में गर्दन, हाथ पर चौटे आई। अधिशाषी अभियन्ता व सहायक अभियन्ता ने बीच बचाव कर सिद्धार्थ जिन्दल को बचाया। थाना पुलिस को रिपोर्ट दे दी, जिस पर थानाधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। लेकिन अभी तक पार्षद देवराज गोचर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके चलते जलदाय विभाग के अभियन्ताओं, कर्मचारियों एवं जल उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था में लगे हुये संवेदकों के कर्मचारियों का मनोबल टूटता जा रहा है एवं भय उत्पन्न हो रहा है। देवराज गुर्जर और अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bihar Floor Test News: बहुमत साबित करेगी NDA सरकार: Shahnawaz Hussain | CM Nitish | Aaj Tak
Bihar Floor Test News: बहुमत साबित करेगी NDA सरकार: Shahnawaz Hussain | CM Nitish | Aaj Tak
US Presidential Election: Kamala Harris ने चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी स्वीकारी
US Presidential Election: Kamala Harris ने चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी स्वीकारी
વલસાડના ગુંદલાવ ખાતે એક મહાકાય વૃક્ષ થયું ધરાશાઈ.
વલસાડના ગુંદલાવ ખાતે એક મહાકાય વૃક્ષ થયું ધરાશાઈ.
राजस्थान में अचानक क्यों हो रही राजेश पायलट और माधवराव सिंधिया की रहस्यमयी मौत की चर्चा
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राजेश पायलट और माधव राव सिंधिया की रहस्यमयी मौत की जांच का...
अनोखा देसी जुगाड! वायपर खराब होताच बस ड्रायव्हरने काय केल पहा.... । Desi jugad ।HPN MARATHI NEWS
अनोखा देसी जुगाड! वायपर खराब होताच बस ड्रायव्हरने काय केल पहा.... । Desi jugad ।HPN MARATHI NEWS