टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अब अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के करनी है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ICC से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वेन्यू में बदलाव की मांग की है। बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट का आयोजन कराने का आग्रह भी किया है। ऐसे में भारतीय टीम अपने मुकाबले पाकिस्तान के बाए अन्य देश में खेलेगी। अब पाकिस्तान की ओर से भारतीय टीम को गीदड़ भभकी मिली है। अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करती है तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 का बहिष्कार करेगी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो पाकिस्तान 2026 में भारत की यात्रा नहीं करेगा। आईसीसी का वार्षिक सम्मेलन 19-22 जुलाई के बीच कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल की किसी भी योजना का विरोध करेगा। भारत ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। दोनों टीमें अब सिर्फ आईसीसी इवेंट में टकराती हैं। एशिया कप 2023 के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। वहीं वनडे विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम भारत आई थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
महाविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर नारेबाजी, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम दिया ज्ञापन
बूंदी।...
ખંભાત અર્બન હેલ્થ સેન્ટર યોજાયેલ કેમ્પમાં ૬૦ દિવ્યાંગ લાભાર્થીઓએ લાભ લીધો.
ખંભાત અર્બન હેલ્થ સેન્ટર ખાતે જિલ્લા સમાજ સુરક્ષા કચેરી તેમજ સિવિલ હોસ્પિટલ પેટલાદના સંયુક્ત...
પાલનપુર ખાતે હસ્તકલા કારીગર મહિલાઓની તાલીમ યોજાઈ..
સ્મોલ ઇન્ડસ્ટ્રીયલ ડેવલોપમેન્ટ બેંક ઓફ ઈન્ડિયા ( SIDBI ) અને દેવ ફાઉન્ડેશનના સંયુક્ત ઉપક્રમે...
Party leaders react over the arrest of Gujarat AAP chief for making a derogatory remark on PM Modi
Party leaders react over the arrest of Gujarat AAP chief for making a derogatory remark on PM Modi
BTST STBT Calls | Share Market में जानें क्या है Experts के Trading Ideas | Share Market Strategy
BTST STBT Calls | Share Market में जानें क्या है Experts के Trading Ideas | Share Market Strategy